कराची। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद युसुफ और रमीज राजा के बीच एक टीवी शो में जमकर जुबानी जंग छिड़ गयी। दोनों ने लाइव टीवी प्रोग्राम में एक दूसरे को जमकर गालियां दी।
पाकिस्तान टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की वापसी को लेकर बहस में हिस्सा लेने आये दोनों पूर्व खिलाड़ियों ने एक दूसरे को जमकर गालियां दी। जिसके चलते न्यूज चैनल को कार्यक्रम को बीच में खत्म करना पड़ता है।