For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

कोरोना वायरस ने ली 2 खेल पत्रकारों की जान, लोगों से घर में रहने की अपील

नई दिल्ली। दुनिया भर में तेजी से कोहराम मचा रहे कोरोना वायरस की चपेट में अब 2 खेल पत्रकारों का भी नाम जुड़ गया है। यह दोनों पत्रकार स्पेन के रहने वाले थे और कोरोनावायरस के चलते गुरुवार को दोनों की मौत हो गई। अंतर्राष्ट्रीय खेल पत्रकार संघ (एआईपीएस) की रिपोर्ट के अनुसार 59 साल के जोस मारिया कैनडेला और 78 साल के थॉमस डिएज वाल्डेस की गुरुवार को इस भयंकर बीमारी के कारण मौत हो गई।

आरएनई की रिपोर्ट के अनुसार जोस मारिया की बॉडी अपने घर में पाई गई, वह अपने घर में अकेले रहते थे। वह पिछले काफी दिन से बीमार चल रहे थे और कोरोनावायरस को लेकर उनकी जांच शुक्रवार को होनी थी लेकिन उससे ठीक एक रात पहले उनकी मौत हो गई।

और पढ़ें: PSL 2020 से बाहर होने के बाद उमर अकमल पर गिरेगी बड़ी गाज, अब लग सकता है आजीवन बैन

जोस के दोस्त और एआईपीएस के सदस्य प्रिटो ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि आज जांच होने से पहले ही उनकी मौत हो गई थी।

उन्होंने कहा, 'वह कमजोर महसूस कर रहे थे, लेकिन उनकी जांच आज (शुक्रवार) होनी थी। वो यहां स्पेन में जांच नहीं कर रहे हैं। उनके भाई ने आखिरी बार उनसे बात की थी।'

जोस रेडियो नेशनल डे स्पेन (आरएनई) के लिए काम करते थे तो वहीं थॉमस मोटरप्वाइंट नेटवर्क एडिटर्स के महानिदेशक थे। वह साथ ही 30 साल तक स्पेन के अखबार एएस के रिपोर्टर भी थे।

और पढ़ें: Viral Video: कोरोना से डरे विराट कोहली, महिला फैन के साथ नहीं खिंचाई सेल्फी

वहीं भारतीय टीम के मौजूदा खिलाड़ियों से लेकर पूर्व दिग्गज क्रिकेटर कोरोना वायरस से बचने के लिये लोगों को घर में रहने की अपील कर रहे हैं। इसको लेकर पीएम मोदी ने 'जनता कर्फ्यू' का आह्वाहन किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार (19 मार्च) को राष्ट्र के नाम संदेश देते हुए कहा था कि 22 मार्च को जनता कर्फ्यू होगा और सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक यह लागू रहेगा।

पीएम मोदी के इस ठोस कदम के लिये मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ की और कहा कोरोनावायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई के लिए उठाया गया सही कदम है।

Story first published: Saturday, March 21, 2020, 14:06 [IST]
Other articles published on Mar 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+