सरेआम बेईमानीः कैच छोड़ने के बावजूद पाकिस्तानी खिलाड़ी ने मांगा रिव्यू, VIDEO वायरल
नई दिल्ली। माैजूदा समय में सभी टीमें आगामी विश्व कप की तैयारियों में जुटी हुई हैं। ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी घरेलू क्रिकेट में खेलकर खुद को तैयार कर रहे हैं। पाकिस्तान में चल रहे 'पाकिस्तान कप' में हुए एक मैच के दाैरान एक पाकिस्तानी खिलाड़ी द्वारा सरेआम बेईमानी देखने को मिली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, 5 टीमों के बीच चल रहे इस टूर्नामेंट की शुरूआत 2 अप्रैल से हुई। खैबर पख्तूनख्वा और संघीय क्षेत्र के बीच मुकाबला हुआ। इस दाैरान संघीय क्षेत्र की ओर से खेल रहे अहमज शहजाद ने पख्तूनख्वा के बल्लेबाज खुशदिल शाह का कैच छोड़ दिया लेकिन बावजूद इसके शहजाद ने रिव्यू मांग लिया। यह वाक्या उस समय देखने को मिला जब पख्तूनख्वा 269 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। उन्हें अंतिम 3 गेंदों में 4 रनों की जरूरत थी।
Review please #PakistanCup pic.twitter.com/EdXnFKyp3b
— Saj Sadiq (@Saj_PakPassion) April 3, 2019
खुशदिल ने मैच जल्द खत्म करने के लिए मिडविकेट की ओर जोरदार शॉट लगाया। शहजाद वहां खड़े थे। शहजाद ने गेंद लपकी लेकिन वह उनके हाथ से निकलकर जमीन पर आ गिरी, पर इसी बीच शहजाद ने चालाकी दिखाते हुए गेंद नीचे से उठा ली। कैच ना हो पाने के बावजूद शहजाद ने थर्ड अंपायर से रिव्यू मांग लिया। कैमरे में साफ दिखा कि गेंद जमीन से लग चुकी थी, लेकिन बावजूद इसके शहजाद का रिव्यू मांगना खेल भावना के खिलाफ उतर गया। साथ ही टीम को हार भी मिली।
बता दें कि यह कोई पहला माैका नहीं है शहजाद ने कैमरे के सामने चालाकी खेलने की कोशिश की। इससे पहले साल 2015 में पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ एक वनडे मैच खेला था। इस दाैरान शहजाद ने उस समय ऐसी ही बेईमानी दिखाई थी जब श्रीलंका के लाहिरू थिरिमने 40वें ओवर की पहली गेंद पर 84 रन बनाकर खेल रहे थे। यासिर शाह की गेंद पर थिरिमने ने स्लॉग स्वीप शॉट खेला। स्क्वेर लेग पर खड़े शहजाद ने शानदार डाइव लगाई और फिर गेंद को कंधे की एक साइड पर रखते हुए कैच का दावा किया। लेकिन जब रिव्यू में देखा तो साफ-साफ दिख रहा था कि गेंद नीचे लग चुकी है। हालांकि पाकिस्तान यह मुकाबला जीत गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
