शादी के बंधन में बंधा 21 साल का ये बांग्लादेशी ऑलराउंडर, कुछ दिन पहले निकला था माैत के मुंह से
नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के युवा आलराउंडर मेहदी हसन मिराज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने शुक्रवार को लंबे समय से मंगेतर राबिया अख्तर प्रीति से उनके घर पर विवाह किया। दोंनों के बीच छह वर्षों से रिश्ता था। मिराज क्राइस्टचर्च में अल नूर मस्जिद में माैत के मुहं से निकलकर आए थे, लेकिन अब उन्होने निकाह कर जिंदगी की दूसरी पारी शुरू की।
मेहदी ने बांग्लादेश की ओर से 19 टेस्ट, 25 वनडे और 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। टेस्ट मैचों में इस ऑलराउंडर ने कुल 554 रन बनाने के साथ-साथ 86 विकेट भी चटकाए हैं जबकि वनडे में 291 रन जुटाए हैं वहीं 26 विकेट भी अपने नाम किए हैं। टी-20 में मेहदी के नाम 94 रन और 4 विकेट दर्ज हैं।
मिराज के अलावा तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने भी शुक्रवार को अपनी चचेरी बहन सामिया परवीन के साथ निकाह कर लिया। इसके बाद रहमान ने हादीपुर के सतखीरा गांव में रिश्तेदारों के लिए रिसेप्शन का आयोजन भी किया। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने कहा कि हम शादी के लिए सही समय का इंतजार कर रहे थे। ये इंतजार खत्म हुआ और हम शादी के बंधन में बंध गए। ये शादी का रिश्ता रहमान को हमले के सदमे से बाहर निकालेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
