Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कुंबले पर भारी पड़े सचिन तेंदुलकर

बंगलौर के चेन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मैच में मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर को 57 रनों से हरा दिया है.

192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स की टीम 20 ओवर्स में नौ विकेट पर 134 रन ही बना सकी. रॉयल चैलेंजर्स की टीम की शुरुआत ठीक नहीं रही.

मनीष पांडे 16 रन बनाकर चलते बने, इसके बाद कालिस भी ज्यादा देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए.

विराट कोहली और पीटरसन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज़ मुंबई इंडियंस की सटीक गेंदबाज़ी के सामने टिक न पाया.

रॉयल चैलेंजर्स की तरफ से कोहली ने 24 गेंदों पर 37 रन और केविन पीटरसन ने 16 गेंदों में 21 रन बनाए.

इनके आउट होने के बाद बंगलौर की जीतने की उम्मीदें भी समाप्त हो गईं.

मुंबई की तरफ से पोलार्ड ने 28 रन देकर तीन विकेट झटके.

इसके पहले दो बम विस्फोटों की वजह से मैच एक घंटे देरी से शुरू हुआ.

रॉयल चैलेंजर्स ने टॉस जीता और पहले क्षेत्ररक्षण करने का फ़ैसला किया.

मुंबई की पारी

मुंबई की शुरुआत काफ़ी धीमी रही. कप्तान सचिन तेंदुलकर सिर्फ़ 19 रन ही बना पाए.

हालांकि दूसरे छोर पर बल्लेबाज़ी करने उतरे मैकलॉरेन ने 40 रन बनाकर मुंबई को ठीक-ठीक स्थिति में पहुंचा दिया.

लेकिन रायडू और डुमनी ने तेज बल्लेबाज़ी करके रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा.

अंबाती रायडू ने मुंबई इंडियंस की तरफ़ से सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 27 गेंदों पर कुल 46 रन ठोंके.

रायडू ने कुंबले की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के जड़े, वहीं डुमनी ने 19 गेंदों पर 42 रन बनाए. उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े.

पोलार्ड ने सात गेंदों पर 20 रन बनाए. उन्होंने पंकज सिंह की तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़े. कुंबले ने उनको पैवेलियन वापस भेजा.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+