For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंडर-19: पवन ने ठोका रिकॉर्ड दोहरा शतक, खेली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पारी

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे चार दिवसीय अंडर-19 टेस्ट में पवन शाह ने ऐसी पारी खेली कि वह रिकॉर्डों के 'शाह' बन गए। पवन मौजूदा सीरीज के दूसरे यूथ टेस्ट के दूसरे दिन 282 रन की शानदार पारी खेली। इस पारी की बदौलत वह यूथ टेस्ट में उच्चतम स्कोर बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए।उन्होंने 332 गेंदों की पारी में 33 चौके और एक छक्का जमाया। पवन शाह के 282 रनों की बदौलत इंडिया अंडर-19 टीम ने 8 विकेट पर 613 रन का विशाल स्कोर बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। इसके जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने चार विकेट गंवाकर 140 रन बना लिए हैं। इतना ही नहीं 108 वें ओवर में पवन ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विचित्रा परेरा पर लगातार छह चौके जड़कर पारी को और खूबसूरत बना दिया।

12 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा:
पुणे में जन्मे इस खिलाड़ी ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड धवस्त किया।इससे पहले यह रिकॉर्ड उत्तर प्रदेश के तन्मय श्रीवास्तव के नाम था। उन्होंने पेशावर में 2006 में पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ 220 रन बनाए थे।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी पारी
यूथ टेस्ट में पवन ने दूसरी सबसे बड़ी पारी खेली है।ऑस्ट्रेलिया के क्लिंटन पीके के नाम सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने भारत अंडर-19 टीम के खिलाफ मार्च 1995 में मेलबर्न में नाबाद 304 रन बनाए थे। क्लिंटन पीके के नाम यूथ टेस्ट मैच में तिहरा शतक लगाने का कीर्तिमान दर्ज है।

तीन बड़ी पारियां
1. क्लिंटन पीके (ऑस्ट्रेलिया, अंडर-19) 304* रन, विरुद्ध इंडिया अंडर-19, 1995

2. पवन शाह (भार), अंडर-19) 282 रन, विरुद्ध श्रीलंका अंडर-19, 2018

3. मैथ्यू डॉमैन (इंग्लैंड, अंडर-19) 267 रन, विरुद्ध वेस्टइंडीज अंडर-19, 1993

दिग्गजों को भी पछाड़ा

पवन शाह के इस शतक ने कई दिग्गजों के रिकॉर्ड तोड़ते हुए क्रिकेट में नई इबारत लिख दी। चेतेश्वर पुजारा और गौतम गंभीर के नाम भी दोहरे शतक दर्ज हैं लेकिन पवन ने इन्हें भी पीछे छोड़ दिया। गंभीर के नाम 212 रन दर्ज वहीं, पुजारा ने 211 रन बनाए हैं।

Story first published: Thursday, July 26, 2018, 11:43 [IST]
Other articles published on Jul 26, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+