Video: आपने भी नहीं देखा होगा ऐसा बॉलिंग एक्शन, खुद अंपायर भी हो गया कनफ्यूज
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर कई बार ऐसी घटनाएं होती हैं जिस देख कर अचरज भी होता है और दर्शक हंसते भी हैं। गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाज को छकाने के लिए गेंदबाज अकसर नायाब तरीके अपनाते नजर आते हैं। उत्तर प्रदेश और बंगाल के बीच खेले गए सीके नायडू अंडर-23 मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ। इस मैच के दौरान गेंदबाज शिवा सिंह का गेंदबाजी एक्शन ने पल भर में सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।
पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी ने अपने ट्विटर पर इस गेंदबाज के एक्शन का वीडियो फैन्स के साथ शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। दरअसल, स्पिन गेंदबाज शिवा सिंह गेंद फेंकने से ठीक पहले 360 डिग्री अपनी जगह पर घूमे, जिसके बाद उन्होंने गेंद फेंकी।हालांकि इस गेंद को बल्लेबाज खेलने में सफल रहा लेकिन अंपायर विनोद सेशन ने इसे तुरंत ही डेड बॉल करार दिया।
इस फैसले के बाद मैदान पर गेंद की वैधता पर चर्चा होने लगी। अंपायर स्क्वेयर लेग अंपायर रविशंकर के पास गए और इनसे इस तरह के एक्शन को लेकर बातचीत की। चर्चा इस बात पर हुई कि आईसीसी नियमों के तहत ये सही गेंदबाजी एक्शन है या नहीं। अंत में इसे डेड बॉल ही माना गया। बता दें कि आईसीसी नियमों के मुताबिक फील्ड अंपायर के पास ही ये अधिकार है कि वो निर्णय लें कि गेंदबाजी एक्शन सही है या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
