For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 CWC: फाइनल मुकाबले में भारत को हराकर बांग्लादेश बना नया चैम्पियन

नई दिल्ली: बांग्लादेश की टीम ने भारत को हराकर अंडर 19 विश्व कप 2020 पर कब्जा कर लिया है। यह बांग्लादेश क्रिकेट के इतिहास में एक ऐतिहासिक सफलता है क्योंकि यह इस एशियाई टीम का पहला अंडर19 विश्व कप खिताब है। यह बांग्लादेश के लिए किसी भी तरह की पहली विश्व कप जीत है।

भारत ने बांग्लादेश को जीत के लिए 177 रनों का आसान लक्ष्य दिया था। बांग्लादेश की टीम ने बारिश के चलते जीत का संशोधित लक्ष्य (170) 42.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों के दौरान बारिश के कारण कुछ देर का खेल रोका गया था जिसके चलते मैच को 46 ओवरों का कर दिया गया लेकिन बांग्लादेश के लिए मैच का नतीजा नहीं बदला।

एक समय जीत के लिए बांग्लादेशी पारी लड़खड़ा चुकी थी और उसके 6 विकेट 102 रनों पर ही गिर गए थे लेकिन कप्तान अकबर अली ने कमाल की पारी मुश्किल परिस्थितियों में खेल दी। उन्होंने 77 गेंदों पर 43 रन बनाए और अंत तक आउट नहीं हुए। इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज परवेज हुसैन ने भी 47 रनों का खास योदान दिया। इनको छोड़कर बाकी बांग्लादेशी बल्लेबाज भी इस पिच पर कुछ खास नहीं कर सके।

भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 4 विकेट लिए जबकि सुशांत मिश्रा को 2 विकेट मिले।

इससे पहले बांग्लादेश ने यहां सेनवेस पार्क पर जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिये सबसे ज्यादा यशस्वी जायसवाल ने 88 रन की पारी खेली। जायसवाल के अलावा तिलक वर्मा (38), ध्रुव जुरैल (22) ने कुछ पारियां खेली। इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

भारत के लिये यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा ने पारी को संभाला और ध्यान से आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिये 94 रनों की साझेदारी हुई। जायसवाल ने 121 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 88 रन बनाये जबकि तिलक वर्मा ने 65 गेंद में 3 चौके की मदद से 38 रन बनाये। इसके बाद से सभी भारतीय बल्लेबाज पारी को ज्यादा आगे बढ़ा नहीं सके और 74 रन के अंदर 8 विकेट खो दिये। बांग्लादेश के लिये अविषेक दास ने 3 विकेट हासिल किये, जबकि शोरिफुल इस्लाम और तंजीम ने 2-2 विकेट चटकाये।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 22:14 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+