For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने बनाया अतिरिक्त रन देने का अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका में भारत को बांग्लादेश के हाथों अंडर 19 विश्व कप में मिली हार के अहम कारणों में बल्लेबाजी की कमी साफ झलकती है जिसमें भारतीय टीम ने बांग्लादेश को जीत के लिए केवल 178 रनों का टारगेट दिया था।

बांग्लादेश ने यहां सेनवेस पार्क पर जारी आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में रविवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम के लिये सबसे ज्यादा यशस्वी जायसवाल ने 88 रन की पारी खेली। जायसवाल के अलावा तिलक वर्मा (38), ध्रुव जुरैल (22) ने कुछ पारियां खेली। इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

बांग्लादेश की टीम ने बारिश के चलते जीत का संशोधित लक्ष्य (170) 42.1 ओवरों में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया। अंतिम ओवरों के दौरान बारिश के कारण कुछ देर का खेल रोका गया था जिसके चलते मैच को 46 ओवरों का कर दिया गया लेकिन बांग्लादेश के लिए मैच का नतीजा नहीं बदला।

इसी बीच भारत ने एक खराब रिकॉर्ड भी अपने नाम किया जब उन्होंने इस मुकाबले में अतिरिक्त के रूप में 33 रन दिए जो अंडर19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में अब तक दिए सबसे ज्यादा एक्सट्रा रनों की बराबरी है। इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 33 ही अतिरिक्त रन 1998 के अंडर19 वर्ल्ड कप में दिए थे।

इसके बाद पाकिस्तान का नंबर आता है जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ 31 एक्सट्रा रन दिए। यह मुकाबला 2004 में ढाका में हुआ था। जहां तक भारत और बांग्लादेश के बीच इस मुकाबले की बात है तो बांग्लादेश ने केवल 11 रह ही एक्सट्रा दिए।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 23:44 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+