For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 CWC IND vs PAK: भारतीय पेसर की खेल भावना ने मैच के दौरान जीता दिल

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले क्रिकेट मैच स्वाभाविक ही हाई वोल्टेज होते हैं जहां कोई भी टीम एक-दूसरे के खिलाफ एक इंच की छूट देने की गुंजाइश भी नहीं छोड़ना चाहती। मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका में ICC U19 विश्व कप के सेमीफाइनल में इन दो कट्टर प्रतिद्वंद्वियों के बीच एक ऐसी भिड़ंत हो रही है।

इस मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पाकिस्तान पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना, इस अवसर पर भारतीय खिलाड़ियों को अपने कौशल का प्रदर्शन करना था। एक्सप्रेस तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा के साथ गेंदबाजी की शुरुआत की। त्यागी भारत के लिए इन-फॉर्म गेंदबाज रहे हैं, लेकिन यह सुशांत थे जिन्होंने अपने पहले ओवर में मोहम्मद हुरैरा का महत्वपूर्ण विकेट लिया था।

सुशांत ने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को परेशान करना जारी रखा और पारी के चौथे ओवर में हैदर अली को उनके बाएं कंधे पर गेंद की। अली के पास इस गेंद पर बचने की गुंजाइश नहीं थी।

ऐसे में जैसे ही गेंद पाक बल्लेबाज को लगी भारतीय पेसर ने तुरंत उनकी ओर जाने में समय नहीं लगाया और हैदर से पूछा कि क्या वह ठीक हैं। हैदर द्वारा अपनी फिटनेस हासिल करने से पहले पाकिस्तान के फिजियो पार्क में बाहर थे।

सुशांत की यह भावना इंटरनेट पर एक दिल जीतने वाले पल की तरह से वायरल हो रही है और प्रशंसक उन्हें अच्छी खेल भावना दिखाने के लिए उनकी सराहना कर रहे हैं।

पाकिस्तान और भारत इससे पहले U19 विश्व कप में 9 बार खेले हैं, जिसमें पाकिस्तान ने भारतीयों पर एक करीबी बढ़त हासिल की हुई है, क्योंकि पाकिस्तान 5 बार जीता है। 2006 के फाइनल में पाकिस्तान ने भारत को हराया था।

समाचार लिखे जाने तक पाकिस्तान की टीम ने पहले 35 ओवर में 5 विकेट पर 146 रन बना लिए थे।

Story first published: Tuesday, February 4, 2020, 16:15 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+