For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U19 CWC: बांग्लादेश के हाथों खिताब गंवाने के बाद क्या बोले कप्तान प्रियम गर्ग

नई दिल्ली: भारतीय टीम अंडर 19 विश्व कप में बांग्लादेश के हाथों अपना 5वां खिताब गंवा चुकी हैं। जबकि बांग्लादेश के नाम इस जीत के साथ ही नया इतिहास खुला है। ये बांग्लादेश के लिए किसी भी प्रकार के विश्व कप में पहली खिताबी जीत थी। भारत ने इस मुकाबले में बांग्लादेश को जीत के लिए महज 178 रनों का टारगेट दिया था।

बारिश के चलते मैच बाद में 46 ओवरों का कर दिया गया जिसमें बांग्लादेश को संसोधित टारगेट 170 रनों का मिला। बांग्लादेश ने कोई मौका नहीं चूकते हुए 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली। भारत की इस अप्रत्याशित हार पर कप्तान प्रियम गर्ग ने बात की है।

मैच के बाद प्रियम का कहना है- "यह हमारा दिन नहीं था। लड़कों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन परिणाम हमारे हक में नहीं आए। हमारे लड़ने के तरीके से बहुत खुश हूं उन्होंने (गेंदबाजों) अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। टॉस कोई मायने नहीं रखता था, विकेट में कुछ था। बांग्लादेश के गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। हमारे बल्लेबाजों ने भी अच्छा खेला लेकिन हमें कुछ और रन मिलने की उम्मीद थी।

"215-220 अच्छा स्कोर होता। 178 कुल मिलाकर अच्छा नहीं है। हमारे गेंदबाजों ने अच्छी प्रतिक्रिया दी और बांग्लादेश ने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे गेंदबाजों से बहुत खुश हैं। यहां दक्षिण अफ्रीका में खेलना अच्छा अनुभव है। विश्व कप से पहले हमने यहां एक श्रृंखला खेली थी और वह अच्छी भी थी।

बता दें कि भारतीय टीम के लिये सबसे ज्यादा यशस्वी जायसवाल ने 88 रन की पारी खेली। जायसवाल के अलावा तिलक वर्मा (38), ध्रुव जुरैल (22) ने कुछ पारियां खेली। इनके अलावा कोई भी भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका।

Story first published: Sunday, February 9, 2020, 22:56 [IST]
Other articles published on Feb 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+