सीरीज जीतकर 'टेस्ट में बेस्ट' बनी टीम इंडिया, पाकिस्तान को छोड़ा पीछे
कोलकाता। पहले कानपुर और फिर कोलकाता का इडेन गार्डेन, दोनों ही जगहों पर जिस तरह से टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से न्यूजीलैंड को टेस्ट मैच में करारी शिकस्त दी, वो वाकई काबिले तारीफ रही।
न्यूजीलैंड के साथ 3 मैचों की सीरीज 2-0 से की अपने नाम
न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। इसी के टीम इंडिया टेस्ट रैंकिंग में सुधार करते हुए पहले नंबर पर काबिज होने का दावा ठोक दिया है।
With the win in second test against New Zealand by 178 runs, India becomes No.1 ranked Test team.
— ANI (@ANI_news) October 3, 2016
फिलहाल टेस्ट रैकिंग में पाकिस्तान का नंबर एक टीम थी लेकिन अब भारतीय क्रिकेट नंबर के कुर्सी हथिया चुकी है। यानी भारतीय टीम के नंबर 1 बनते ही पाकिस्तान की टीम दूसरे पायदान पर खिसक गई है।
अगर आंकड़ों पर गौर करें और टीम इंडिया के खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखें तो आने वाले समय में टीम इंडिया की टेस्ट रैंकिंग नंबर एक ही रहेगी।
पाकिस्तान को नंबर दो पर धकेला
ऐसा इसलिए क्योंकि टीम इंडिया को इन दो टेस्ट जीत के अलावा इस सीजन के आने वाले 11 टेस्ट अपनी सरजमीं पर ही खेलने हैं।
ऐसे में अपनी घर में खेलने का फायदा तो भारतीय टीम को मिलेगा ही, साथ ही भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन का भी इसमें अहम योगदान होगा।
भारतीय टीम को टेस्ट में नंबर वन बनाने में सभी खिलाड़ियों ने पूरा योगदान दिया। इनमें आर. अश्विन, मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा का खास योगदान रहा।
साहा का कमाल, दोनों पारियों में लगाया अर्धशतक
कोलकाता टेस्ट में मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले रिद्धिमान साहा ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने दोनों पारियों में नाबाद अर्धशतक लगाया।
बता दें कि भारतीय टीम ने कोलकाता टेस्ट में 178 रनों से न्यूजीलैंड की टीम को हराया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 3 मैचों की सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है। इसी के साथ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का दांव भी कामयाब रहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
