Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

INDvWI : राजकोट टेस्ट से पहले पृथ्वी शॉ ने पुजारा से किए दो-दो हाथ, Video में देखें कौन जीता

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले टेस्ट मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा और भारतीय टीम में पदार्पण करने वाले पृथ्वी शॉ ने टेबल टेनिस में हाथ आजमाया। दोनों एक दूसरे के साथ दो-दो हाथ करते दिखे। पुजारा ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें वह पृथ्वी के साथ टेबल टेनिस खेलते नजर आ रहे हैं। पुजारा ने लिखा है मैं टेबल टेनिस के गेम प्वाइंट पर पहुंच गया हूं, कल बड़े मैदान पर तुम्हारा इंतजार रहेगा।

पृथ्वी पर भारी पुजारा:
इस वीडियो में पृथ्वी शॉ पर पुजारा भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। पुजारा के एक शॉट का पृथ्वी जबाव ही नहीं दे पाते हैं तो दूसरे शॉट पर वह फाउल मार देते हैं। ट्वीटर पर इस वीडियो को काफी रिट्वीट किया जा रहा है। और लोगों ने पृथ्वी के पहले टेस्ट मैच के लिए बधाई दी है। कुछ लोगों ने पुजारा की तारीफ करते हुए कहा है कि वह राहुल द्रविड़ की याद दिलाते हैं।

गौरतलब है कि भारत ने पुरानी परंपरा तोड़ते हुए अपनी 12 सदस्यीय टीम का नाम पहले ही घोषित कर दिया था। पृथ्वी और राहुल को भारतीय पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी दी गई थी। बता दें कि गुरुवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ जब पृथ्वी मैदान पर उतरेंगे तब उनकी उम्र 18 साल 329 दिन होगी। वे सबसे कम उम्र में डेब्यू करने की सूची में 13वें नंबर पर हैं।

ओपनर्स की बात करें तो सिर्फ विजय मेहरा ने पृथ्वी से कम उम्र में भारत के लिए ओपनिंग की है। दिल्ली के विजय मेहरा ने जब 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेला, तब उनकी उम्र 17 साल 265 दिन ही थी। विजय मेहरा का करियर ज्यादा चला रहा और वह सिर्फ 8 टेस्ट ही खेल पाए।

Story first published: Thursday, October 4, 2018, 10:35 [IST]
Other articles published on Oct 4, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+