T20 विश्व कप पर नहीं है ऑस्ट्रेलिया का ध्यान, बताया भारत के खिलाफ हासिल करना है यह लक्ष्य
नई दिल्ली। पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी कंगारू टीम ने सीरीज से पहले अपना आगामी लक्ष्य बताया है। ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंग ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि आगामी साल में होने वाला टी20 विश्व कप उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य नहीं है बल्कि ऑस्ट्रेलिया के लिये सबसे अहम है 2022 का विश्व कप। ऑस्ट्रेलियाई कोच ने सबसे अहम लक्ष्य पर बात करते हुए कहा कि उनकी टीम का मुख्य लक्ष्य 2022 में होने वाले विश्व कप में भारत को उसके घर में हराना है। हालांकि लैंगर ने यह भी साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं कि उनकी टीम का ध्यान घर में होने वाली टी20 विश्व कप पर नहीं है।
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ होने वाली घरेलू सीरीज के लिए टेस्ट टीम की घोषणा की है और लैंगर ने कहा है कि प्रबंधन अभी भारत के साथ 2022 में होने वाली सीरीज के लिए एक मजबूत टीम तैयार करने की प्रक्रिया में जुटा है।
और पढ़ें: History: आज ही के दिन दुनिया को मिला था 'क्रिकेट का भगवान', 30 साल पहले सचिन ने किया था डेब्यू
लैंगर ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से कहा, 'भारतीय टीम को उसके घर में हराना हमेशा से कठिन रहा है लेकिन बीते कुछ सालों में हमने यही लक्ष्य रखा है। आने वाले समय में हम भारत को उसके घरे में कड़ी टक्कर देगें और हम इसी दिशा में काम कर रहे हैं।'
गौरतलब है कि 2013 में भारतीय टीम को आखिरी बार इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी, उसके बाद से वह पिछले 6 सालों में एक बार भी टेस्ट सीरीज नहीं हारी है। हाल ही में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को घर में हराते हुए लगातार 11वीं सीरीज जीती और अब अगर उसने बांग्लादेश को हरा दिया तो यह संख्या बढ़कर 12 हो जाएगी।
और पढ़ें: 1st Test, IND vs BAN: आये दिन नया इतिहास रचने वाले विराट कोहली ने 2 साल बाद बनाया ये निगेटिव रिकॉर्ड
लैंगर ने कहा, 'हमने एशेज सीरीज बचाई है और इससे जाहिर है कि हम बेहतर होकर निखरे हैं। हम उम्र के लिहाज से नहीं बल्कि खेल के लिहाज से समझदार हो रहे हैं। हमारे पास अब अच्छी बेंच स्ट्रेंथ है। हाल के दिनों में हमारी टेस्ट टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है और हम इसे रेगुलर करने के प्रयास में जुटे हैं। सभी बातें सकारात्मक हैं और इस कारण हम भारत को उसके घर में हराने का मुश्किल लक्ष्य लेकर चल रहे हैं।'
और पढ़ें: 3rd T20, WIW vs INDW: स्पिनर्स के सामने वेस्टइंडीज ने टेके घुटने, 59 रन पर हुआ ऑलआउट
मई 2018 में ऑस्ट्रेलिया के कोच नियुक्त किए गए लैंगर ने माना कि भारत के साथ होने वाली सीरीज 'अल्टीमेट' होती है और उनकी टीम चूंकी बॉल टेम्परिंग घटना के बाद पुनर्निर्माण की स्थिति में है, लिहाजा वह अब नई दिशा में सोचते हुए भारत को उसके घर में हराने पर विचार कर सकती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
