For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उमर अकमल ने इस देश को बताया आतंकवादी, बोले- मुसलमान आपके साथ है

लाहौर : मैच फिक्सिंग मामले में प्रतिबंधित पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने इजराइल को आतंकवादी देश कहा है। इजराइल और फिलिस्तीन वर्तमान में आपसी टकराव में हैं। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। ऐसे में अकमल ने ट्वीट किया कि इजरायल एक आतंकवादी देश है।

अकमल ने कहा, ''फिलिस्तीन, आप अकेले नहीं हैं। हर मुसलमान आपके साथ है। इजरायल एक आतंकवादी देश है। फिलिस्तीन मुसलमानों को मारना बंद करो। अब मानवाधिकार रक्षक कहां हैं?''

यह भी पढ़ें - युवराज-जहीर के साथ शुरू किया था करियर, लेकिन 6 महीने में हुआ खत्म, फिर चमके धोनी

उमर अकमल पर मैच फिक्सिंग के लिए 12 महीने के प्रतिबंध के साथ 42.5 लाख पाकिस्तानी रुपए का जुर्माना लगाया गया है। अकमल ने किश्तों में जुर्माना भरने का प्रस्ताव दिया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। इस राशि को जमा किए बिना, वह भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते द्वारा तैयार किए गए कार्यक्रम में भाग नहीं ले पाएंगे। अकमल फरवरी 2020 से क्रिकेट से दूर हैं।

यह भी पढ़ें - श्रीलंका दाैरे से बाहर हो सकते हैं श्रेयस अय्यर, कप्तानी की रेस में हैं 2 खिलाड़ी

उमर अकमल ने पीसीबी के भ्रष्टाचार निरोधक दस्ते को सटोरियों द्वारा किए गए फोन कॉल की जानकारी नहीं दी। उसके बाद से उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उनके भाई कामरान अकमल ने उमर पर मामले में पक्षपात करने का आरोप लगाया है। कामरान ने अपने भाई का जुर्माना चुकाने की इच्छा भी दिखाई है। कामरान अकमल ने कहा था, "मैं अपने भाई के लिए जुर्माना भरने को तैयार हूं। मैं पीसीबी से अनुरोध करता हूं कि वे मेरे पीएसएल मैचों से राशि काट सकते हैं। पैसा इतना बड़ा मुद्दा नहीं होना चाहिए। उमर जब भी क्रिकेट खेलेगा तो पीसीबी उसकी फीस में भी कटौती कर सकता है।''

Story first published: Wednesday, May 12, 2021, 16:22 [IST]
Other articles published on May 12, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+