For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

ट्विटर पर उड़ा पाक क्रिकेटर का मजाक, बकरे के साथ डाली फोटो

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विवादों में रह चुके पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है।

नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले विवादों में रह चुके पाकिस्तानी खिलाड़ी उमर अकमल का ट्विटर पर जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है। गौरतलब है कि उमर अकमल को पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से भी खारिज किया जा चुका है। हालांकि इस बार सुर्खियो में आने के पीछे अकमल का व्यवहार नहीं बल्कि एक ट्वीट है। अकमल के एक ट्वीट ने उन्हें ट्विटर पर जमकर ट्रोल करवा दिया। दरअसल उन्होंने लन्दन में एक बेंटले कार के साथ फोटो खिंचवाकर पोस्ट करते हुए लिखा "कड़ी मेहनत के बाद लन्दन में एन्जॉय कर रहा हूं।"

'आपको ट्रेडमिल पर जाना चाहिए'

ट्विटर पर अकमल ने फोटो तो अपने फैंस से रूबरू होने के लिए डाली थी लेकिन उनके लिए ये गलत साबित हो गया। लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ा और मजाक भी बनाया। एक यूजर ने लिखा- कार तो भूल जाओ, आपको ट्रेडमिल पर जाना चाहिए।

फोटो से ज्यादा खुद पर मेहनत करो

एक यूजर ने लिखा- फोटो से अधिक मेहनत क्रिकेट पर करोगे, तो हमें आधे से अधिक अच्छे खिलाड़ी मिलेंगे।

'कार खरीदने के लिए पैसे कहां से आए'

एक यूजर ने लिखा- आपके पास बेंटले खरीदने के पैसे कहां से आए, लगता है यह फोटो किसी और की कार के साथ खिंचवाई गई है।

'हार्डवर्क किस लिए'

एक यूजर ने लिखा- कॉन्ट्रैक्ट मिला नहीं, फिटनेस है नहीं फिर कौन सा हार्डवर्क।

ऐसे हार्डवर्क कौन करता है भाई

एक यूजर ने अकमल की फोटो बकरे के साथ पोस्ट करते हुए लिखा- तुम्हारा हार्डवर्क इस फोटो में बेहतर दिख रहा है।

भड़के नहीं अकमल, दिया मासूम सा जवाब

फोटो पर फैंस की प्रतिक्रियाएं देखने के बाद उमर अकमल ने ट्वीट करते हुए कहा कि मैं अपने फैन्स से प्यार करता हूं। कृपया नकारात्मक बातें लिखने से बचें। आपका समर्थन और तारीफ हमेशा सरहनीय है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+