For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उमर अकमल ने PCB से की किस्तों में जुर्माना भरने की गुजारिश, बोर्ड ने कर दिया मना

नई दिल्लीः पाकिस्तान के विवादास्पद क्रिकेटर उमर अकमल इस समय सस्पेंशन के दौरे से गुजर रहे हैं जिसकी अवधि कोर्ट ने 12 महीने तय की हुई है पर इसके बावजूद उनको अभी भी पाकिस्तानी रुपयों के हिसाब से 4.25 मिलियन की रकम का जुर्माना अदा करना है। अब रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि उमर अकमल आर्थिक समस्या से गुजर रहे हैं और उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड को जुर्माने की फीस किस्तों में अदा करने की इजाजत मांगी है।

साल 2020 की शुरुआत में उमर अकमल सस्पेंड हो गए थे। बता दें कि उमर अकमल ने अपने बोर्ड को इस चीज की रिपोर्ट नहीं की थी कि उनके पास कुछ लोगों ने भ्रष्टाचार के इरादे से संपर्क किया था। यह ऐसा ही मामला है जिस तरह का सस्पेंशन शाकिब अल हसन को भी मिला था। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उमर अकमल ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से फरियाद की है कि वह इस रकम को केवल किस्तों में ही अदा कर पाएंगे क्योंकि वह इस समय आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं। हालांकि पीसीबी ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया है।

पाकिस्तानी क्रिकेट के नियमों के मुताबिक अगर कोई भी खिलाड़ी भ्रष्टाचार जैसी गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है तो उसको सस्पेंड कर दिया जाएगा। इस सस्पेंशन टाइम को गुजारने के बाद उस खिलाड़ी को बाकायदा एक रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से गुजरना होगा। उमर अकमल के केस में वह आर्टिकल 2.4. 4 का उल्लंघन करने के दोषी पाए गए थे। यह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का एंटी करप्शन कोड उल्लंघन का मामला है। जिसके मुताबिक क्रिकेटर को हर फॉर्मेट से सस्पेंड कर दिया जाएगा और साथ ही 4.25 मिलियन का पाकिस्तानी रुपया जुर्माना अदा करना होगा।

इस फीस को भरे बिना उमर अकमल क्रिकेट दुनिया में फिर वापसी नहीं कर पाएंगे। उमर अकमल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही बाहर है। उन्होंने अक्टूबर 2019 में पाकिस्तान की नेशनल टीम से T20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला था। हालांकि वह मौका उनके लिए अंतरराष्ट्रीय करियर को पुनर्जीवित करने के लिए काफी साबित नहीं हुआ और अब वह जीवन के कठिन दौर से गुजर रहे हैं। अब उमर अकमल अगर वापस क्रिकेट में खेलना चाहते हैं तो उनको जुर्माने की पूरी राशि एक बार में ही अदा करनी होगी।

Story first published: Wednesday, April 14, 2021, 17:58 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+