For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पाकिस्तानी क्रिकेटर बोला- हमारे खिलाड़ियों को अंग्रेजी नहीं आती, स्लेजिंग कैसे करेंगे

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम फिलहाल ऑस्ट्रेलिया दाैरे पर है, जहां वो तीन टी20 मैचों की सीरीज तो गंवा चुके हैं, लेकिन अब 2 टेस्ट मैचों की सीरीज बचाने की कड़ी चुनाैती है। मैच 21 नवंबर को ब्रिस्बेन में शुरू होगा लेकिन इससे पहले पाकिस्तान टीम से बाहर चल रहे एक पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल ने अपनी टीम के खिलाड़ियों को लेकर ऐसा बयान दिया जो आपको भी हंसने पर मजबूर कर देगा।

कंगारू खिलाड़ी मैच के दाैरान स्लेजिंग करने के लिए जाने जाते हैं, खासकर अपने घर में। लेकिन उमर गुल का मानना है कि पाकिस्तानी खिलाड़ी स्लेजिंग नहीं कर पाएंगे। इसका कारण है उनको अंग्रेजी ना आना। उमर ने एक खेल बेवसाइट से बात करते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी टीम को स्लेजिंग से जूझना होगा। हालांकि, उनके गेंदबाज ये काम नहीं कर पाएंगे। उमर गुल के मुताबिक पाकिस्तान के गेंदबाजों को अंग्रेजी बोलनी नहीं आती है, जिस वजह से वो स्लेजिंग करने में असमर्थ हैं।'

उमर गुल ने आगे कहा कि मेरे हिसाब से हमारे टीम स्लेजिंग में पीछे रहेगी, क्योंकि पाकिस्तानी गेंदबाजों को अंग्रेजी नहीं आती है। टीम में ज्यादातर गेंदबाजी काफी युवा हैं। इमरान खान भी वापसी कर रहे हैं और वो भी आक्रामक गेंदबाज नहीं हैं। हमारे बल्लेबाज भी युवा हैं। असद शफीक और अजहर अली हैं लेकिन वो स्लेजिंग नहीं करते। बता दें कि पाकिस्तानी खिलाड़ी अंग्रेजी में कमजोर नजर आते हैं। कई खिलाड़ियों की ऐसी फनी इंटरव्यू यू-ट्यूब पर देखने को मिल जाएंगी जहां वो अंग्रेजी बोलते समय रूक जाते हैं या फिर उन्हें समझ नहीं आता कि बोलना क्या है।

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब पाकिस्तान के सामने टेस्ट सीरीज की ये बड़ी चुनौती है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान टीम का प्रदर्शन कैसा रहता है यह देखने वाली बात होगी।

Story first published: Monday, November 18, 2019, 19:30 [IST]
Other articles published on Nov 18, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+