कल ऑफिस में काम नहीं करना है, मैच देखिये खाइये पीजिए मौज करिये
बेंगलुरू। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्वकप के सेमीफाइनल मैच का रोमांच अपने चरम पर है। मैच के प्रति लोगों की उत्सुकता प्राइवेट कंपनियों में भी देखने को मिल रही है। विश्वकप में भारत के अहम मैचों के दौरान कर्मचारियों का काम के प्रति बिल्कुल रुचि नहीं होती जिसे कंपनियां भी समझती हैं। इसी लिहाज से कंपनी ने खुद इसके लिए प्रबंध किया है।
गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले को देखते हुए एक प्राइवेट कंपनी ने अपने कर्मचारियों को काम नहीं करने की छूट दी है। यही नहीं अपने कर्मचारियों को इस मैच का पूरा लुत्फ उठाने का भी इंतजाम किया है। इस कंपनी के सीइओ का अपनी कर्मचारियों को भेजा यह मेल सोशल मीडिया पर जबरदस्त धूम मचा रहा है।
सीइओ ने अपने मेल में लिखा है कि विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया को हारते हुए देखने का मौका नहीं गंवाये हम इस मैच का टेलीकास्ट अपने सभी ऑफिस में सुबह 9 बजे से करेंगे। इस दिन ऑफिस का कोई काम नहीं होगा ऐसे में आपको काम करते हुए खुद को दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। हम सब मिलकर टीम इंडिया को इस मैच में चियर करेंगे। मैच के दौरान बीयर, स्नैक्स और खाना सबके लिए उपलब्ध रहेगा। आपसे सिर्फ इतनी गुजारिश है कि जिम्मेदारी के साथ पीयें।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

