IPL Auction 2020 : रॉबिन उथप्पा का बेस प्राइस आया सामने, इन 7 क्रिकेटरों का है 2 करोड़
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 19 दिसंबर को कोलकाता में होने जा रही है। आईपीएल 2020 की नीलामी के दौरान दुनिया भर के 971 खिलाड़ियों के नाम लिए जाएंगे, लेकिन किसकी किस्मत खुलेगी, यह देखने वाली बात रहेगी। नीलामी से पहले सभी टीमों ने जो अदला-बदली करनी थी वो हो चुकी है। अब सभी टीमों द्वारा हुए रिलीज खिलाड़ी एक बार फिर अपनी कीमत लगती देखेंगे। नीलामी के लिए कुछ खिलाड़ियों ने अपने बेस प्राइस भी सामने लाए हैं। कोलकाता नाइट राइडर्स से रिलीज हुए राॅबिन उथप्पा भी नीलाम होते दिखेगें, जिन्होंने अपना बेस प्राइस 1.5 करोड़ रखा है।
विस्फोटक ओपनर क्रिस लिन, तेज गेंदबाज डेल स्टेन, शीर्ष क्रम के टेस्ट गेंदबाज पैट कमिंस और ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल मार्श, जोश हेजलवुड और एंजेलो मैथ्यूज ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका बेस प्राइस समान है। इन सातों खिलाड़ियों का बेस प्राइस सबसे ज्यादा 2 करोड़ है। इनका बेस प्राइस प्रथम श्रेणी में आता है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने आगामी नीलामी से बाहर हो गए।
वहीं डेढ़ करोड़ रुपए की बेस प्राइस वाली श्रेणी में कुल 9 खिलाड़ी हैं। भारत की तरफ से इस श्रेणी में सिर्फ उथप्पा ही हैं। उथप्पा के अलावा क्रिस मॉरिस, शाॅन मार्श केन रिचर्डसन, जेसन रॉय, इयोन मॉर्गन, क्रिस वोक्स, डेविड विली, काइल एबाॅट जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। उथप्पा का आईपीएल 2019 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था, जिसके बाद उन्हें कोलकाता द्वारा रिलीज कर दिया गया। लेकिन इस बार उनपर बड़ी बोली लगने की उम्मीद है। उथप्पा मध्यक्रम में जान भरने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें कि नीलामी में सिर्फ 73 खिलाड़ियों को ही चुना जाएगा। अब 971 खिलाड़ियों में किसका नाम आता है, यह देखने वाली बात रहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
