Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

World Cup 2019: अब पाकिस्तान ने किया दावा, विश्व कप के लिए चुनी है '3D' टीम

नई दिल्ली। 3-D वैसे तो अपने आपमे एक तकनीकी शब्द है और इसका इस्तेमाल भी कैमरा, तस्वीरें इत्यादि में होता है। लेकिन भारतीय क्रिकेट में आजकल ये शब्द चर्चाओं का आनंद उठा रहा है। थ्री-डी मतलब त्रिआयामी, यानी जिसके तीन आयाम हो। विश्व कप के लिए टीम इंडिया का चयन करते के बाद जब भारतीय सीनियर चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता प्रसाद प्रेस कांफ्रेस के लिए आए तो उन्होंने जिस शब्द से सबका ध्यान आकर्षित किया, वह था- थ्री डायमेंशन।

ये बात उन्होंने विजय शंकर के लिए कही थी। इसका मतलब था कि शंकर तीन तरीकों से टीम के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग। ये बात अंबाती रायडू ने ऐसी पकड़ी कि सीधे ट्वीट में बीसीसीआई का मजाक उड़ाते हुए लिखा- 'विश्व कप देखने के लिए थ्री-डी चश्मों का एक सेट ऑर्डर किया है।'

आपको बता दें यहां रायडू के स्थान पर ही शंकर को चयनकर्ताओं ने चुना था। इसके बाद पाकिस्तान की टीम की घोषणा 18 अप्रैल को हुई और यहां पर भी थ्री-डी शब्द पाकिस्तानी बोर्ड के चयनकर्ता अध्यक्ष की जुबान पर छाया रहा।

बता दें कि इंजमाम उल हक पाक क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता हैं। उन्होंने टीम चुनने के बाद कहा- 'हमने थ्री डायमेंशन टीम चुन ली है, जो कप्तान को किसी भी गेम प्लान के हिसाब से काफी विकल्प देती है। हमारे पास अनुभवी बल्लेबाज हैं, कई तरह के विविधता से परिपूर्ण गेंदबाज हैं।'

पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है- सरफराज अहमद (विकेटकीपर, कप्तान), आबिद अली, बाबर आज़म, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस सोहेल, हसन अली, इमाद वसीम, इमाम उल हक, जुनैद खान, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक

Story first published: Friday, April 19, 2019, 19:12 [IST]
Other articles published on Apr 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+