उमेश यादव को मिली सरकारी नौकरी, पापा का सपना किया पूरा

नागपुर। आखिरकार क्रिकेटर उमेश यादव ने अपने पिता के उस सपने को पूरा कर दिया, जिसे वो पिछले 10 साल से लगातार सोते-जागते देखते आए थे। उमेश के पिता तिलक यादव की दिली तमन्ना थी कि उनका बेटा सरकारी नौकरी में काम करे और अब उनकी यह इच्छा यादव ने पूरी कर दी।

अब आपके चहेते उमेश यादव रिजर्व बैंक के अधिकारी बन चुके हैं। सोमवार 17 जुलाई को उन्होंने असिस्टेंट मैनेजर पद का कार्यभार संभाला। उमेश यादव अब नागपुर ऑफिस में असिस्टेंट मैनेजर का पद संभालेंगे।

जॉब स्पोर्टस कोटे के तहत मिली

गौरतलब है कि उमेश को ये जॉब स्पोर्टस कोटे के तहत मिली है, उन्हें तो मई 2017 में ही नौकरी मिल गई थी लेकिन इंग्लैंड दौरे के चलते वो ज्वाइन नहीं कर पाए थे इसलिए अब श्रीलंका दौरे से पहले उन्होंने नौकरी से संबंधित सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली ।

जीवन निर्वाह के लिए सरकारी नौकरी काफी जरूरी

यहां आपको ये भी बता दें कि उमेश ने कुछ साल पहले पुलिस में कॉन्सटेबल की पोस्ट के लिए तैयारी भी की थी लेकिन बहुत करीबी अंतर से वो परीक्षा पास करने से चूक गए थे लेकिन अब करीब एक दशक बाद उमेश का ये ख्वाब पूरा हुआ है। उनके पिता ने कुछ वक्त पहले कहा था कि आज के क्रिकेटर्स बहुत अच्छे हालात में हैं लेकिन फिर फ्यूचर सेक्योर होने के लिए सरकारी नौकरी काफी जरूरी है।

Story first published: Tuesday, July 18, 2017, 16:37 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+