For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उमेश यादव बने टेस्ट में विस्फोटक बल्लेबाज, 20 गेंदों में आए 56 रन, शामिल रहे 8 छक्के

नई दिल्ली। माैजूदा समय में क्रिकेटरों को बड़े शाॅट सीखने की जो तकनीक मिल रही है उसने जरूर खिलाड़ियों के खेलने का अंदाज बदल दिया है। टी20 क्रिकेट में तो हर बल्लेबाज ताबड़तोड़ रन बनाने का प्रयास करता है लेकिन टेस्ट फाॅर्मेट ऐसा है जहां खिलाड़ी सूझबूझ से खेलता है ताकि जल्द विकेट ना गंवाया जाए। लेकिन यहां भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज उमेश याद की कहानी कुछ और ही है, जो टेस्ट क्रिकेट में एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं।

चाैंका देंगे आंकड़े

चाैंका देंगे आंकड़े

आपको हैरानी होगी कि उमेश टेस्ट में खेली पिछली लगातार 20 गेंदों में 8 छक्कों की मदद से 56 रन बना चुके हैं। बड़ी बात यह है कि ये गेंदबाज निचले क्रम पर बल्लेबाजी करने आते हैं। उमेश ने बांग्लादेश के खिलाफ इंदाैर टेस्ट में पहली पारी के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक नाबाद 10 गेंदों में 25 रन बनाए, जिसमें 1 चाैके के साथ 3 छक्के भी रहे। इससे पहले उमेश ने जो आखिरी 10 गेंदें टेस्ट क्रिकेट के लिए खेंली वो थीं पिछले महीने 19 नवंबर को हुए मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ। उस दाैरान उमेश ने 10 गेंदों में 5 छक्कों के साथ 31 रनों की पारी खेली थी।

ऐसे शुरू 20 गेंदों में कहर का सिलसिला

ऐसे शुरू 20 गेंदों में कहर का सिलसिला

उमेश गेंद के साथ-साथ बल्ले से प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 6, 6, 0,1, 6, 0, 6, 0, 6, 0 स्कोर से 31 रन बनाए थे। अब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ, 0, 6, 2, 0, 4, 6, 6, 0, 1, 1, 0 स्कोर से 25 रन बनाए। इस तरह उमेश ने टेस्ट में खेली आखिरी 20 गेंदों में 56 रन बनाए, जिसमें 8 छक्कों के साथ सिर्फ 1 चाैका शामिल रहा। बता दें कि उमेश बांग्लादेश के खिलाफ 44वां अंतरराष्ट्रीय टेस्ट खेल रहे हैं, वह 132 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी जीत

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली थी जीत

गाैर हो कि उमेश ने जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ 31 रनों की पारी खेली थी तो उस मुकाबले में भारत को एक पारी और 202 रन से जीत मिली थी। वहीं अब बांग्लादेश के खिलाफ उनका कहर जारी है। हालांकि भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट खोकर 493 रन बना लिए हैं। भारत के साफ बांग्लादेश पर भी अभी 343 रनों की मजबूत बढ़त है।

Story first published: Friday, November 15, 2019, 19:35 [IST]
Other articles published on Nov 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+