For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

उमेश यादव बने पिता तो ट्रोल हो गये विराट कोहली, BCCI पर लगा भेदभाव का आरोप

Umesh Yadav becomes Father Virat Kohli BCCI gets Trolled on Paternity leave: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) के बीच कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को अपने बच्चे के जन्म को लेकर पहले मैच के बाद सीरीज को छोड़कर भारत लौटना पड़ा। ऐसे में फैन्स को उम्मीद थी कि नये साल के मौके पर विराट कोहली (Virat Kohli) के रूप में पहले भारतीय खिलाड़ी मिलेंगे जो कि पिता बनने की खुशखबरी देंगे। हालांकि नये साल के पहले दिन फैन्स को उमेश यादव (Umesh Yadav) ने खुशखबरी देते हुए पिता बनने की खबर दी।

बीसीसीआई (BCCI) ने उमेश यादव (Umesh Yadav) को पिता बनने के लिये सोशल मीडिया पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि उनकी पत्नी तान्या वाधवा ने एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि उमेश यादव (Umesh Yadav) के पिता बनने के बाद फैन्स ने कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को ट्रोल करना शुरू कर दिया।

और पढ़ें: नये साल के दिन पापा बने उमेश यादव, घर में हुआ बेटी का जन्म, तस्वीर शेयर कर दी खुशखबरी

गौरतलब है कि उमेश यादव (Umesh Yadav) के पिता बनने की खबर के सामने आने के बाद बीसीसीआई (BCCI) की ओर से पैटर्निटी लीव देने के मामले में भेदभाव करने का मुद्दा उठने लगा है। फैन्स ने बीसीसीआई (BCCI) पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) को एक ही चीज के लिये छुट्टी दे दी गई है, लेकिन उमेश यादव (Umesh Yadav) को चोट लगने की वजह से वापस भेजा गया, उन्हें क्यों पैटर्निटी लीव नहीं दी गई है।

इससे पहले सुनील गावस्कर ने भी बीसीसीआई (BCCI) पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए सवाल किया था कि आईपीएल के दौरान पिता बने टी नटराजन को अब तक अपनी बेटी से मिलने का मौका नहीं मिला है और वो नेट बॉलर के रूप में ही टीम से जुड़े हुए थे। वहीं जब उमेश यादव (Umesh Yadav) की पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया तो वो भी अपने परिवार के साथ नहीं थे।

और पढ़ें: AUS vs IND: अब टेस्ट में भी डेब्यू करेंगे नटराजन, उमेश की जगह हुए टीम में शामिल, रोहित बने उपकप्तान

आपको बता दें कि उमेश यादव (Umesh Yadav) को मेलबर्न में खेले गये दूसरे टेस्ट मैच के दौरान पिंडली में चोट लग गई थी, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेन इंजरी हो गई और उन्हें वापस भारत लौटना पड़ा। वहीं टी नटराजन को उनकी जगह टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।

Story first published: Friday, January 1, 2021, 18:56 [IST]
Other articles published on Jan 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+