
पत्नी को लिखा रोमांटिक मैसेज
उमेश यादव ने अपनी शादी की चौथी सालगिरह पर इंस्टाग्राम पर पत्नी तान्या के साथ तस्वीर शेयर की जिसमें काफी सारे तोहफे भी नजर आ रहे हैं। उमेश ने लिखा 'चार साल का साथ, मेरी जिंदगी को खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया'

उमेश के करियर में बड़ा रोल
उमेश यादव जब कुछ समय पहले करियर के खराब दौर से गुजर रहे थे, तो तान्या ने परख लिया था कि उमेश यादव अपने करियर को लेकर परेशान हैं। इसके बाद तान्या यह सुनिश्चित करती थीं कि वह प्रैक्टिस किसी भी हालत में मिस न करें. तान्या चाहती हैं कि उमेश वर्ल्ड क्लास बॉलर बनें और उन्होंने इसका काफी ध्यान रखा।

2013 में हुई थी शादी
उमेश यादव और तान्या की शादी 29 मई 2013 को हुई थी। उमेश भी ये स्वीकार कर चुके हैं कि तान्या से शादी के बाद उनकी जिंदगी में काफी बदलाव आया और खेल भी काफी सुधरा।

इस समय इंग्लैंड में हैं उमेश
चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए इस समय उमेश यादव भारतीय क्रिकेट टीम के साथ इंग्लैंड में हैं। आइसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से पहले भारतीय टीम ने रविवार को अपना पहला अभ्यास मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला। मैच में उमेश ने सधी गेंदबाजी की।


Click it and Unblock the Notifications
