For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

INDvsWI: शार्दुल ठाकुर की वनडे टीम से हुई छुट्टी, अब मैदान में जलवा बिखेरते नजर आएगा ये खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत-वेस्टइंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले जारी है। दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज में भारत ने मेहमान विंडीज को ऐतिहासिक शिकस्त देकर अपने घर में लगातार 10वीं सीरीज पर कब्जा किया। वहीं इस मुकाबले में भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने ही शानदार प्रदर्शन किया। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ और पंत ने जहां शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया वहीं दूसरी तरफ उमेश यादव ने धारदार गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और दूसरे टेस्ट मुकाबले में 10 विकेट झटककर इतिहास रच दिया। हालांकि भारत को एक बड़ा झटका उस वक्त लगा था जब डेब्यू कर रहे शार्दुल ठाकुर 10 गेंद फेंककर ही मुकाबले से चोट के कारण बाहर हो गए थे। अब वहीं 21 अक्टूबर से शुरू हो रहे मुकाबले में भी ठाकुर का खेलना भी मुश्किल नजर आ रहा है। वहीं उनकी जगह इस खिलाड़ी को मौका दिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- AUSvsPAK:ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज गेंदबाज ने 6 गेंदों में 4 विकेट झटककर बनाया ये खास रिकॉर्ड

बता दें कि शार्दुल ठाकुर ने हैदराबाद टेस्ट के दौरान डेब्यू किया था, लेकिन अपने पहले ही टेस्ट मैच में ठाकुर 10 गेंद फेंकने के बाद ही चोटिल हो गए थे और फिर उन्होंने पूरे मैच में गेंदबाज़ी नहीं की। ऐसे में बीसीसीआई ने एक ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि आगामी वनडे सीरीज़ में उमेश यादव इस सीरीज़ के पहले दो वनडे मैचों के लिए शार्दुल ठाकुर को रिप्लेस करेंगे। इसी के साथ बीसीसीआई ने ये भी साफ कर दिया है कि शार्दुल ठाकुर चोट के चलते पूरी वनडे सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। ऐसे में उमेश यादव के पास अब एक मौका होगा कि वो खुद को वनडे मुकाबले में भी साबित करें और शानदार प्रदर्शन करें। गौरतलब हो कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे और 5 टी-20 मुकाबले खेले जाने हैं। वहीं, ये सारे मुकाबले आगामी विश्वकप के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

Story first published: Tuesday, October 16, 2018, 19:05 [IST]
Other articles published on Oct 16, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+