Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब 7 साल बाद उमेश यादव ने IPL में किया ये कारनामा

मुम्बई: मंगलवार को MI के खिलाफ उमेश यादव ने सलामी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को पहली गेंद पर बोल्ड किया, इसके बाद फिर तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ईशान किशन को भी क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। हालांकि, उमेश हैट्रिक लेने में सफल नहीं हो सके थे। आईपीएल के इतिहास में ऐसा सात साल बाद हुआ जब किसी गेंदबाज ने मैच के पहले ओवर की पहली 2 गेंदों पर लगातार दो विकेट लिए हों।

ऐसा ही कारनामा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार ने साल 2011 में KXIP की तरफ से आईपीएल 4 में CSK के खिलाफ किया था जब पहली दो गेंदों पर प्रवीण ने श्रीकांत अनिरुद्ध और सुरेश रैना को आउट किया था। इस मैच में चेन्नई की टीम ने चार विकेट खोकर 188 रन बनाए थे और पंजाब की टीम ने 6 विकेट से यह मैच जीत लिया था।

MI ने RCB को दी मात:

आरसीबी कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी में तीन बदलाव हुए थे। ब्रैंडन मैक्कुलम, खाजरोलिया और पवन नेगी की जगह पर कोरी एंडरसन, सरफराज खान और मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। वहीं मुंबई इंडियंस में केवल एक बदलाव हुआ। अकीला धनंजया की जगह पर मिशेल मैकक्लेनाघन वापस टीम में शामिल किए गए थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए।

मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा (52 गेंदों में 94 रन) और ईविन लुईस (42 गेंदों में 65 रन) ने तूफानी पारी खेली। वहीं जीत के लिए 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत तो अच्छी रही लेकिन पहला विकेट गिरने के बाद विकटों की झड़ी लग गई। एक छोर से कोहली डटे रहे और एक छोर से विकेट गिरते रहे। अंत में कोहली 62 गेंदों में 92 रन बनाकर नाबाद रहे।

ये भी पढ़ें: MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर ईशान किशन हुए चोटिल

Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 16:43 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+