युवाओं के लिए सचिन से बेहतर आदर्श कोई हो ही नहीं सकता: धोनी
ऑकलैंड। टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सचिन तेंदुलकर को 'भारत रत्न' मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि यह एक गर्व करने का मौका है। एक नागरिक के रूप में इससे बड़े सम्मान की कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। सचिन के बारे में धोनी का कहना है कि उन्होने अपने करिअर की शुरूआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जो कि अविश्वसनीय है।
धोनी के अनुसार युवाओं के लिए सचिन से बेहतर आदर्श कोई हो ही नहीं सकता है, भारत जैसे देश में जहां क्रिकेटरों पर भारी दबाव होता है, उन्होने उसे बेहतर ढंग से झेला। उन्होने मैदान के बाहर और मैदान के अन्दर अपने व्यवहार और खेल से जो स्टैंडर्ड सेट किया वह अनुकरणीय है।
शानदार तस्वीरें: 'भारत रत्न' प्राप्त करते सचिन तेंदुलकर
गौर हो कि महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को कल भारत रत्न प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के हाथों राष्ट्रपति भवन में दिया गया। जिस पर खुशी जताते हुए सचिन ने कहा था कि उन्हें गर्व होता है कि वह भारत जैसे खूबसूरत देश में पैदा हुए।
सचिन तेंदुलकर ने रिकॉर्ड 200वां टेस्ट खेलकर पिछले नवंबर 2013 को क्रिकेट के सभी फार्मेट को अलविदा कह दिया।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
