For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेट को फिर होना पड़ा शर्मसार, खिलाड़ियों ने गुस्से में आकर तोड़ी अंपायर की नाक

नई दिल्ली। क्रिकेट एक जैंटलमेन गेम है, लेकिन कई बार कुछ खिलाड़ी अनुशासन का पालन ना करते हुए इसे बदनाम भी कर देते हैं। मैच में अंपायर की भूमिका काफी अहम रहती है। खिलाड़ी को आउट देना या ना देना अंपायर ही तय करते हैं। कई बार अंपायर गलत फैसले भी सुना देते हैं जिसके बाद बल्लेबाज मन ही मन अपना गुस्सा जाहिर कर पवेलियन लाैट जाते हैं। परंतु रविवार को न्यूजीलैंड में होरोवेनुआ कापिटि क्लब पारापाराउमु और वेरारोआ के बीच हुए मुकाबले में एक बल्लेबाज ने अंपायर की नाक तोड़कर क्रिकेट को शर्मसार कर दिया।

सूत्रों के अनुसार, इस मैच के दाैरान अंपायर ने वेरारोआ के खिलाड़ी को आउट दिया। वेरोरोआ के खिलाड़ी फैसले से संतुष्ट नजर नहीं आए और उन्होंने अंपायर पर हमला बोल दिया। वेरारोआ के सभी खिलाड़ी मैदान में आ गए और अंपायर को नीचे गिराते हुए पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद पारापाराउमु के खिलाड़ी अंपायर को बचाने आए। हमले में अंपायर की नाक टूट गई।

वहां मौजूद एक खिलाड़ी शख्स के मुताबिक अंपायर को तीन बार किक मारा और फिर एक अन्य खिलाड़ी द्वारा उनको मैदान पर गिरा दिया गया। अंपायर को मार पड़ती देख साथी खिलाड़ी वहां पहुंचे और उनके विरोधी टीम के बीच से खींच कर निकाला। एक अन्य शख्स ने घटना के बारे में बात करते हुए कहा, वेरारोआ के खिलाड़ियों का व्यवहार बेहद ही शर्मनाक था। मुझे लगता है जिसे मार पड़ी उसका नाक टूट गया फिर भी और दो चार वेरारोआ के खिलाड़ी ने उसको किक किया और पंच करना जारी रखा। न्यूजीलैंड क्रिकेट अफेयर पब्लिक मैनेजर रिचर्ड बुक ने बताया कि मामला पुलिस तक पहुंच गया है और घटना को अंजाम देने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

Story first published: Wednesday, February 20, 2019, 17:19 [IST]
Other articles published on Feb 20, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+