For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब Irani Cup में अंपायर नंदन के सिर पर लगी गेंद, बाल-बाल बचे

नई दिल्ली। ईरानी कप के मैच में एक बड़ा हादसा घटित होने से बाल-बाल बचा है। विदर्भ और शेष भारत के बीच जारी इस मैच में मैदानी अंपायर के सिर पर गेंद लग गई है जिसके बाद अंपायर सीधे मैदान पर बैठ गए और बाकी सभी खिलाड़ी उनके आस-पास एकत्र हो गए। यह दुर्घटना ईरानी कप मैच के चौथे दिन तब घटी जब दूसरा सत्र चल रहा था और हनुमा विहारी बल्लेबाजी कर रहे थे।

विहारी ने इसी दौरान एक गेंद को एक रन के लिए खेल दिया। यह गेंद सीधी लांग ऑफ में खड़े फील्डर के पास गई। गेंद को पकड़कर फील्डर ने विकेट की ओर थ्रो कर दिया लेकिन यही पर गलती हो गई। दरअसल फील्डर गेंद को अपने लक्ष्य तक पहुंचाने में चूक गया और गेंद हवा में लहराती हुई सीधी अंपायर के सिर पर जा लगी। इन मैदानी अंपायर का नाम है सीके नंदन। जब गेंद नंदन के सिर पर लगी तब उनका मुंह दूसरी तरफ था और उनको भनक तक नहीं थी कि गेंद उनके पीछे सीधे उनके सिर को निशाना बनाती हुई आ रही है।

ऐसे में गेंद उनके सिर के पीछे जा टकराई। यह चोट इतनी तेज थी कि नंदन सीधे मैदान पर गिर पड़े और काफी देर तक उठे नहीं। इस दौरान मौजूद सभी फील्डरों के चेहरे पर चिंता की शिकन साफ देखी जा सकती थी। इसी बीच मैच रेफरी भी नंदन को देखने के लिए आए। तब तक नंदन कुछ संभल चुके थे, जब रेफरी ने उनसे पूछा कि आप मैच को करना जारी रखना चाहतें हैं तो नंदन ने जवाब हां में दिया। जिस समय नंदन को गेंद लगी उस समय विहारी 144 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे। बता दें कि इस मैच में नंदन के साथ यह दूसरा 'हादसा' था। इससे पहले वे विदर्भ के कप्तान फैज फजल को विवादापस्द तरीके से आउट देने के लिए सुर्खियां बटोर चुके हैं।

Story first published: Saturday, February 16, 2019, 14:36 [IST]
Other articles published on Feb 16, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+