Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवा खिलाड़ी सफलता के लिए आसान राह चुनते हैं : गुलाटी

लखनऊ, 18 मई (आईएएनएस)। भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के नवनियुक्त महासचिव स्क्वाड्रन लीडर बी. आर. गुलाटी ने कहा कि आजकल के खिलाड़ी सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने की बजाय उसका शॉर्ट कट तरीके की तलाश में रहते हैं और डोपिंग का शिकार हो जाते हैं।

गुलाटी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "ऐसा नहीं है कि खिलाड़ियों को डोपिंग से शरीर को पहुंचने वाले नुकसान की जानकारी नहीं है लेकिन वे लोग जल्दी लोकप्रिय होने और सफलता पाने की धुन में डोपिंग से होने वाले घातक नतीजों को नजरअंदाज कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इससे खिलाड़ियों के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी और देश दोनों की छवि धूमिल होती है

गुलाटी के मुताबिक डोपिंग के मामलों में कोच को दोषी ठहराया जाना गलत है। कोच का काम खिलाड़ियों से कड़ा परिश्रम करवा कर उसका सर्वश्रेष्ठ निकालना है, न कि उन्हें शक्तिवर्धक दवाओं के बारे में जानकारी मुहैया कराना। उल्लेखनीय है कि आगामी अक्टूबर में पुणे में आयोजित हो रहे तीसरे राष्ट्रमंडल युवा खेल की प्रमुख जिम्मेदारी गुलाटी को सौंपी गई है।

उन्होंने बताया कि यह खेल 12 अक्टूबर से लेकर 18 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जिसमें टेनिस, बैडमिंटन, एथलीट जैसे कुल 9 खेलों को शामिल किया गया है। इसमें दुनिया भर के 1400 खिलाड़ी भाग लेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+