For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

दिग्गज अंपायर साइमन टॉफेल ने 'कॉफी' वाले विवाद पर किया पांड्या और राहुल का समर्थन

नई दिल्ली। कॉफी विद करण नाम के टॉक शो में महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने के मामले मं निलंबित क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने बीसीसीआई से एक बार फिर बिना शर्त माफी मांग ली है। इस बीच सीओए के प्रमुख विनोद राय ने भी संकेत दिए हैं कि वह इन खिलाड़ियों को कठोर सजा देने के बजाए सुधरने का एक मौका देना चाहते हैं। इन सब घटनाक्रमों के बीच इन दोनों खिलाड़ियों को क्रिकेट के एक दिग्गज अंपायर का पूर्ण समर्थन मिला है।

यह अंपायर और कोई नहीं बल्कि अपने सटीक फैसलों के लिए मशहूर ऑस्ट्रेलियाई अंपायर साइमन टॉफेल हैं। साइमन ने इन खिलाड़ियों का समर्थन करते हुए कहा क समय-समय पर हम सभी गलतियां करते हैं। हम जैसे-जैसे आगे बढ़ते हैं सीखते जाते हैं। मैंने भी अपने करियर में कई गलतियां की और उनसे सीख ली। इन दोनों खिलाड़ियों ने भी गलतियां की होगी लेकिन ये भी इनसे सीख लेंगे और दूसरे लोग भी इससे सबक लेंगे। इसके साथ ही इन दोनों खिलाड़ियों के लंबे करियर को देखते हुए टॉफेल ने कहा है कि इस मामले को सावधानी से देखा जाए।

उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है हमकों अतिआलोचक होन से बचना होगा। लोग गलतियां करते हैं और उनसे सीख लेते हैं। उसके बाद हम चीजों को बेहतर करने के लिए दिल से प्रयास करते हैं। इन खिलाड़ियों के सामने पूरा करियर पड़ा है। ये ठीक ऐसे ही है जैसे आप मैच की पहली गेंद पर कोई गलती कर दें लेकिन सच तो यह है कि अभी पूरा दिन खेलने के लिए बाकी है।' इसके साथ ही टॉफेल ने कहा कि मुझे यकीन है इन दोनों खिलाड़ियों के आसपास कुछ अच्छे लोग मौजूद होंगे जो उनको सही सलाह देंगे। मुझे यह भी यकीन है कि ये खिलाड़ी जल्द ही इन सब चीजों से बाहर आ जाएंगे।'

इन सबके बीच टॉफेल ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की प्रशंसा की है। उनका कहना है कि कोहली अब जान चुके हैं कि खुद से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कैसे करवाना है। वे सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानते हुए बड़े हुए और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में उन्होंने अपने खेल को तराशा।

Story first published: Tuesday, January 15, 2019, 14:14 [IST]
Other articles published on Jan 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+