'विराट तो दिल से पंजाबी, राजमा-चावल से सबसे ज्यादा इश्क'
बैंगलुरू। आज हर कोई टेस्ट टीम के कप्तान विराट कोहली के बारे में जानना चाहता है। 27 बरस का ये पंजाबी छोरा आज हर भारतीय के दिल में धड़कता है जिसके पीछे कारण सिर्फ कोहली की रात-दिन की मेहनत और बेहतरीन खेल है, जिसकी जितनी तारीफ की जाये कम है।
Rockstar Series: जानिए कोहली क्यों बने यूं 'विराट'?
विराट की छवि लोगों के दिल में एक एग्रेसिव क्रिकेटर की रही है लेकिन शायद आप नहीं जानते कि विराट कोहली भी आम इंसानों की तरह हंसते हैं, मुस्कुराते हैं, नाचते हैं, गाते हैं और खाते हैं। हां कुछ चीजों पर वो बहुत ज्यादा मेहनत करते हैं जिसके कारण ही आज कोहली विराट बन पाये हैं।
Viral Video: जानिए विराट कोहली को गुस्सा क्यों आता है?
विराट के बड़े भाई विकास कोहली खुद अपने छोटे भाई के सबसे बड़े फैन हैं। एक बार मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा था विराट बहुत क्यूट है और जिद्दी है, जिस चीज के पीछे वो पड़ जाये फिर वो उसे पाकर ही दम लेता है। लेकिन उम्र के साथ-साथ वो मैच्योर भी हो गया है उसे देखकर हमें हर पल गर्व होता है। विराट जब घर पर होता है तो घर जैसे चहचहा उठता है।
जानिए धोनी-विराट-रोहित का Diet-Chart और फिटनेस का राज
हर पल घर में मस्ती का आलम होता है, वैसे तो वो अपनी फिटनेस को लेकर बहुत ज्यादा संजिदा है लेकिन जब मां के बनाये राजमा-चावल उसके सामने आते हैं तो उसके सारे नियम कानून धरे रह जाते हैं।
विराट कोहली नहीं खाते हैं मिठाई और ना ही पराठा
एक वक्त था जब वो पंजाबी छोरों की तरह खाने का बहुत शौकिन था लेकिन खेल के प्रति प्रेम ने उसके इस पागलपन को कम कर दिया है, लेकिन वो दिल से असली पंजाबी है इसलिए जब भी राजमा-चावल देखता है तो वो सारी चीजें भूल जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
