Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पत्रकार के सवाल पर तमतमा गए श्रीनिवासन, गुस्से में बोले कहां से आये हो?

मुंबई। पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष एन श्रीनिवासन को मीडिया वालों पर गुस्सा आया क्योंकि मीडिया वालों ने उनसे एक चुभता हुआ सवाल जो कर लिया था।

आपको बता दें कि श्रीनिवासन ने तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) के प्रतिनिधि के रूप में एसजीएम में भाग लिया था, जिस पर एक पत्रकार ने उनसे पूछ लिया कि आखिर उन्होंने किस हैसियत से क्रिकेट बोर्ड की एसजीएम में हिस्सा लिया।

 श्रीनिवासन

श्रीनिवासन

गौरतलब है कि लोढ़ा पैनल की सिफारिशों के मुताबिक श्रीनिवासन टीएनसीए या बीसीसीआई के पदाधिकारी बनने के अयोग्य हैं, जिसके बाद पत्रकार ने उनसे ये प्रश्न किया था।

 तुम कहां से आये हो?

तुम कहां से आये हो?

बस फिर क्या था, वो भड़क गए और पत्रकार से पूछा कि तुम कहां से आये हो, किस चैनल से हो, अपनी हैसियत बताओ और फिर सवाल करो। श्रीनिवासन की ये हरकत वहां खड़े सभी लोगों के लिए हैरान कर देने वाली थी।

टीएनसीए कार्यकारी समिति

टीएनसीए कार्यकारी समिति

मालूम हो कि टीएनसीए कार्यकारी समिति ने श्रीनिवासन को बैठक के लिये अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया था, जिसके बाद ही श्रीनिवासन एसजीएम में हिस्सा बने थे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई)

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को हुई विशेष आम बैठक में लोढ़ा समिति सिफारिशें जल्द से जल्द लागू करने के लिए एक समिति गठित करने का फैसला किया है।

'एक राज्य-एक वोट',

'एक राज्य-एक वोट',

यह समिति 'एक राज्य-एक वोट', 70 साल की आयु सीमा, चयन समिति में सदस्यों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच या उससे अधिक करने जैसे मुद्दे भी देखेगी।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:18 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+