Video : टीम इंडिया में दरार! मैदान पर एक दूसरे से भिड़ गए ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में दरार पड़ती नजर आ रही है। पर्थ के मैदान पर कुछ ऐसा हुआ है जिसे देखकर प्रशंसकों को काफी निराशा भी हुई होगी और आश्चर्य भी। दरअसल, चार टेस्ट मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले के चौथे दिन मंगलवार को भारतीय टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा और 12वें खिलाड़ी रवींद्र जडेजा मैदान में ही आमने-सामने आ गए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा मैदान पर एक दूसरे से भिड़ते हुए दिख रहे हैं।
|
40 सेकेंड तक बहस चली:
दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग 40 सेकेंड तक बहस चलती रही यहां तक कि दोनों एक-दूसरे से लड़ने के लिए भी तैयार दिख रहे हैं।हालांकि टीम के दूसरे खिलाड़ी मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव दोनों को अलग-अलग करते हैं। यह वीडियो '7क्रिकेट' का है। इस वीडिय में दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस होती नजर आ रही है।

कारण नहीं पता :
वीडियो के मुताबिक जब ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी लड़खड़ा रही थी और खेल के दूसरे सेशन में भारत हावी नजर आ रहा था तभी ड्रिंक्स के दौरान ईशांत शर्मा और रविंद्र जडेजा के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच लगभग 40 सेकेंड तक बहस चलती रही। हालांकि इस विवाद की वजह क्या रही यह पता नहीं चल पाया है।

क्या हुई बातचीत:
कैमर पर जितना देखा और सुना जा सका था उससे यही समझ आया कि किसी बात के बाद ईशांत ने कहा कि मुझे हाथ मत दिखाना। मेरे को अपना गुस्सा मत दिखाया कर। तेरी *** में डाल दूंगा तेरा गुस्सा, समझा? इसके बाद जडेजा ने कहा कि *** तू क्यों बोल रहा है इतना? इतने में मैदान में पहले से मौजूद गेंदबाज मोहम्मद शमी और मैदान के बाहर से ड्रिंक लेकर कुलदीप यादव ने दोनों का बीच बचाव कर एक दूसरे को अलग किया। इसके बाद भी दोनों शांत नहीं हुए ईशांत ने कहा कि मेरे से भी मत बोल, फालतू बकवास मत कर। इसके बाद कुलदीप ने जडेजा और इशांत ने शमी को अलग-अलग किया तब कहीं जाकर मामला ठंडा हुआ।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
