लखनऊ। पाकिस्तान, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका सहित सात देशों की अंडर-14 स्कूल क्रिकेट टीमें शुक्रवार से टी-20 प्रारूप पर आधारित क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार से भारत दौरे पर होंगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय स्तर की अंडर-14 अंतर स्कूल प्रतियोगिता में पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, ओमान, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल के स्कूलों से आए युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के बीच भारतीय युवा खिलाड़ी चुनौती पेश करते नजर आएंगे।