ऑस्ट्रेलियाई मीडिया की बदजुबानी, टीम इंडिया को बताया 'डरपोक चमगादड़', भड़के फैन्स ने लगाई क्लास

नई दिल्ली। भारतीय टीम को विदेशी दौरे पर जाने के दौरान कई बार मीडिया की बदजुबानी और ताने का सामना करना पड़ता है। इंग्लैंड दौरे पर भी भारत को मीडिया के तंज सुनने को मिले थे अब यही सिलसिला ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भी मेहमान टीम के लिए जारी रखा है। ऑस्ट्रेलिया के एक लोकप्रिय टेबलॉयड ने उसे 'डरपोक चमगादड़' करार देकर बेइज्जती की है। जानकारी के मुताबिक एक प्रमुख टेबलॉयड ने भारतीय क्रिकेटरों को एडिलेड पहुंचने के बाद डरपोक चमगादड़ कहा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 6 दिसंबर को खेला जाएगा।

मीडिया ने लिखा डरपोक चमगादड़:
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने भारतीय टीम को डरपोक चमगादड़ करार दिया है। प्रमुख टेबलॉयड ने भारतीय क्रिकेटरों को एडिलेड पहुंचने के बाद डरपोक चमगादड़ लिखकर टीम की फोटा छापी है।
|
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने शेयर किया ट्वीट:
ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार रिचर्ड हाइंड्स ने इस स्टोरी का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि चार मैचों की सीरीज के आयोजक स्थान पर टीम इंडिया को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को ब्रिस्बेन में 'उछाल', पर्थ में 'बिना किसी कारण' जबकि एडिलेड में 'अंधेरे' से डर है। एडिलेड वाली जानकारी व्यंग्य के रूप में दी गई है क्योंकि टीम इंडिया ने यहां डे-नाईट टेस्ट खेलने से इंकार किया था।
|
फैन्स ने दिया जवाब:
इस तरह के शीर्षक पर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया को लोगों ने निशाने पर लेते हुए इसे अपमानजनक और ओछी हरकत बताई है। एक फैन ने लिखा है कि मुझे नहीं लगता ऑस्ट्रेलिया की टीम से किसी को डरने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
