For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 का शेड्यूल जारी, जानें भारत का पहला मैच कब होगा

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) ने अगले साल होने जा रहे अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2020 का शेड्यूल जारी जारी कर दिया है। डिफेंडिंग और चार बार के चैंपियन भारत को 2020 अंडर -19 विश्व कप के ग्रुप ए में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान के साथ रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट 17 जनवरी से 9 फरवरी के बीच बेनोनी, पोटचेफस्ट्रूम, ब्लोमफोंटेन और किम्बरले में आठ स्थानों पर खेला जाएगा।

इस बड़े टूर्नामें में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 ग्रुप में बांटा गया है। इसके अनुसार प्रत्येक ग्रुप में 4 टीमें शामिल होंगी। भारत का पहला मुकाबला 19 जनवरी को श्रीलंका के खिलाफ होगा। यह मैच ब्लोमफोंटेन में खेला जाएगा। भारतीय टीम का अगला मैच 21 जनवरी को जापान से और फिर 24 जनवरी को न्यूजीलैंड से होगा। दक्षिण अफ्रीका दूसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा. वह इससे पहले 1998 में ऐसा कर चुका है।

वहीं ग्रुप-बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नाइजीरिया की टीमें शामिल हैं। भारत के ग्रुप में फिलहाल न्यूजीलैंड ही खतरनाक दिख रहा है। ऐसे में भारत की सेमीफाइनल में जाने की राह आसान बन सकती है। अंडर-19 वर्ल्ड कप में आईसीसी के 11 पूर्ण सदस्य और पांच रीजनल चैंपियन खेलेंगे। रीजनल टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। सभी टीमें 12 से 15 जनवरी के बीच जोहानेसबर्ग और प्रिटोरिया में वार्म-अप मैच भी खेलेंगे।

अंडर-19 वर्ल्ड कप के चारों ग्रुप इस प्रकार हैं:
ग्रुप-ए: भारत, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और जापान
ग्रुप-बी: ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और नाइजीरिया
ग्रुप-सी: पाकिस्तान, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे और स्कॉटलैंड
ग्रुप-डी: दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, यूएई और कनाडा

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 16:34 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+