For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

U-19 World Cup : पहली बार फाइनल में पहुंचा बांग्लादेश, भारत से होगी खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली। साउथ अफ्रीका में चल रहे अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में बांग्लादेश ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मोड़ पर 6 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बांग्लादेश पहली बार फाइनल में पहुंचा है। इस मैच में बांग्लादेश ने टाॅस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी करने का न्याैता दिया। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से मध्यक्रम के बल्लेबाज बेखम व्हीलर ग्रीनल ने नाबाद 75 रन की पारी खेली। वहीं निकोलस लिड्सटोन ने 44 रन का योगदान दिया जिसकी बदाैलत टीम ने बांग्लादेश के सामने 212 रनों का लक्ष्य रखा।

जवाब में आए ओपनर बल्लेबाज परवेज हुसैन (14) और तनजीद हसन (03) जल्दी ही अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं तौहीद ने 40 रन बनाकर टीम को कुछ सहारा दिया। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाज महमुदुल हसन और शहादत हुसैन ने टीम को जीत तक पहुंचाया। महमुदुल हसन ने 127 गेंदों में 100 रन बनाए जिसमें 13 चाैके रहे। शहादत ने 51 गेंदों में नाबाद 40 रन बनाकर टीम को 44.1 ओवर में जीत दिलाई।

अब फाइनल में भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल मुकाबला 9 फरवरी को टक्कर होगी। भारत सातवीं बार फाइनल में पहुंचा था। भारत ने पाकिस्तान को सेमीफाइनल में हराया था। इससे पहले भारत छह बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल चुका था जिसमें चार बार उसे खिताबी जीत भी मिली थी। अगर भारतीय टीम इस बार फाइनल में जीत दर्ज कर लेती है तो वो रिकॉर्ड पांचवीं बार अंडर 19 विश्व कप का खिताब जीत लेगा।

अंडर 19 वर्ल्ड कप फाइनल में कब-कब किन देशों के बीच मुकाबला हुआ
-1988 - पाकिस्तान बनान ऑस्ट्रेलिया
-1998 - न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड
-2000 - श्रीलंका बनाम भारत
-2002 - साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया
-2004 - पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
-2006 - पाकिस्तान बनाम भारत
-2008 - भारत बनाम साउथ अफ्रीका
-2010 - ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान
-2012 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत
-2014 - पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका
-2016 - वेस्टइंडीज बनाम भारत
-2018 - ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत

Story first published: Friday, February 7, 2020, 7:25 [IST]
Other articles published on Feb 7, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+