Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स प्रीमियर: सबकी नजर तेंदुलकर पर और तेंदुलकर की नजर बेटी सारा पर, क्यों?

मुंबई। पूरा देश इस वक्त अपने भारत रत्न की आने वाली फिल्म 'सचिनः अ बिलियन ड्रीम्स' का इंतजार कर रहा है। फिल्म 26 मई को पर्दे पर पहुंचेगी लेकिन इस फिल्म की रिलीज से पहले फिल्म का स्पेशल प्रीमियर बुधवार को मायानगरी में किया गया जिसमें खेल जगत और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं।

फिल्म को देखने के लिए पूरी टीम पहुंची

फिल्म को देखने के लिए पूरी टीम पहुंची

टीम इंडिया को कल रात लंदन के लिए रवाना होना था क्योंकि उसे वहां चैंपियंस ट्राफी खेलना है इसलिए फिल्म की प्रीमियर 24 तारीख को ही सुबह रखा गया। फिल्म को देखने के लिए पूरी टीम पहुंची थी, तो वहीं टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस फिल्म को अपनी प्रेमिका और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ देखा।

अनुष्का काफी हॉट नजर आईं

अनुष्का काफी हॉट नजर आईं

फिल्म के प्रीमियर में अनुष्का काफी हॉट नजर आईं तो वहीं सचिन तेंदुलकर की पूरी फैमिली काफी रॉयल लुक में दिखाई दी। सचिन खुद सूट-बूट में दिखे तो वहीं उनकी पत्नी अंजलि और दोनों बच्चे हद से ज्यादा प्यारे लग रहे थे।

सबने सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी

सबने सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी

फिल्म देखने के बाद हर किसी ने जमकर तारीफ की तो कुछ फिल्मी सितारे जैसे आमिर खान काफी भावुक हो गए। सबने सचिन को फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी।

सचिन का पूरा ध्यान अपनी बिटिया रानी पर

सचिन का पूरा ध्यान अपनी बिटिया रानी पर

लेकिन इसी दौरान एक बड़ा ही खूबसूरत और टचिंग वाक्या हुआ जिसने सचिन की एक और सुखद तस्वीर लोगों के जेहन में जिंदा कर दी। दरअसल फिल्म देखने के बाद हर कोई सचिन की बात कर रहा था लेकिन सचिन का पूरा ध्यान अपनी बिटिया रानी यानी कि सारा पर था।

सारा को संवारते नजर आए पापा सचिन

सारा को संवारते नजर आए पापा सचिन

वो अपनी गुड़िया रानी को संवारते नजर आए, शायद सारा के गाल पर कुछ लग गया था, जिसे वो साफ कर रहे थे लेकिन शायद इस बात का एहसास उन्हें नहीं था कि वो इस वक्त कैमरे में कैद हो चुके हैं। सचिन की प्यारी हरकत उनके लविंग पापा की इमेज को और पुख्ता कर गई।

 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स'

'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स'

मालूम हो कि 'सचिन: ए बिलियन ड्रीम्स' पांच भाषाओं हिंदी, मराठी, तमिल, तेलगू और अंग्रेजी में रिलीज हो रही है। ये फिल्म सचिन के संघर्ष की कहानी है। फिल्म का निर्देशन जेम्स अर्सकिन ने किया है और प्रोडक्शन रवि भगचंदका कार्निवाल मोशन पिक्चर्स का है। फिल्म में सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने उनके बचपन का किरदार निभाया है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:17 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+