For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

#U19CWC: टीम इंडिया की जीत पर अनुष्‍का शर्मा ने अभी तक नहीं दी बधाई

नई दिल्‍ली। ऑस्‍ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा टीम इंडिया ने U 19 WORLD CUP जीत लिया है। अपने डेढ़ दशक के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में वर्ल्‍ड कप हाथ में पकड़ने का पूरा नहीं करने वाले द वॉल, मिस्‍टर कूल राहुल द्रविड़ खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। क्‍या नेता और क्‍या अभिनेता सब U 19 टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं। लेकिन अनुष्‍का शर्मा का ट्विटर हैंडल खबर लिखे जाने तक सूना दिखा। अनुष्‍का के ट्विटर हैंडल पर #Zero का वो फोटो तो दिखा जिसमें शाहरुख खान, कैटरीना कैफ के साथ उन्‍हें रिक्‍शे पर बिठाकर सैर करा रहे हैं। लेकिन U 19 टीम को बधाई के नाम पर एक शब्‍द अनुष्‍का शर्मा ने नहीं लिखा। वैसे इस मामले में उनके हसबैंड और टीम इंडिया के कैप्‍टन विराट कोहली काफी तेज निकले। उन्‍होंने जीत की खबर मिलते ही तुरंत ट्वीट किया और U 19 टीम को वर्ल्‍ड कंप जीत की बधाई दी।

विराट के शतक बनाते ही अनुष्‍का ने ऐसे मनाई थी खुशी

विराट के शतक बनाते ही अनुष्‍का ने ऐसे मनाई थी खुशी

U 19 टीम की वर्ल्‍ड कप जीत पर कुछ नहीं लिखने वाली अनुष्‍का शर्मा क्रिकेट में खूब रुचि रखती हैं। डरबन वन डे में उनके पति विराट कोहली ने जब शतक बनाया था, तो मिनटों में उनकी प्रतिक्रिया आई थी और अनुष्‍का के मैसेज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर छा गए थे। विराट की सेंचुरी के बाद अनुष्का ने इंस्टाग्राम स्टोरी में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिससे पता चलता है कि अनुष्का अपने पति के हर मैच को गौर से देखती हैं।

शूटिंग में व्‍यस्‍त होने के बाद भी निकाला मैच के लिए समय

शूटिंग में व्‍यस्‍त होने के बाद भी निकाला मैच के लिए समय

अनुष्का शर्मा ने विराट की सेंचुरी के बाद उनकी दो फोटो और भारत की जीत की एक फोटो शेयर की थीं। इन दिनों अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। हालांकि मैच देखने के लिए वो समय निकाल ले रही हैं।

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल

बता दें कि न्यूजीलैंड के ओवल मैदान में खेले गए आज आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप के टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार खिताब पर कब्जा जमाया। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रही टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया फाइनल में एकतरफा मुकाबले में मात दी। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को जीत के लिए 217 रनों का लक्ष्य दिया था जिसे टीम इंडिया ने मंजोत कालरा के शतक के बदौलत आसानी से हासिल कर लिया।

Story first published: Saturday, February 3, 2018, 16:13 [IST]
Other articles published on Feb 3, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+