For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

अंडर-19 विश्वककप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

मीरपुर। अंडर-19 क्रिकेट विश्वकप में टीम इंडिया का बेहतरीन प्रदर्शन जारी है। टीम इंडिया अंडर 19 विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में पहुंच गयी है। टीम इंडिया की युवा ब्रिगेड ने न्यूजीलैंड को 120 रन से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 258 रन का स्कोर खड़ा किया था। सरफराज खान ने शानदार 74 रनों की पारी खेली थी। वहीं बायें हाथ के बल्लेबाज रिशभ पंत ने 57 जबकि अर्मान जाफर ने 46 रन की पारी खेली।

भारत के 258 रन के जवाब मे न्यूजीलैंड की टीम 31.3 ओवर में 138 रन पर आउट हो गयी। तेज गेंदबाज आवेश खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 10 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम इंडिया की आसान जीत को सुनिश्चत किया।

राहुल द्रविड़ की अगुवाई में अंडर 19 टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने यह मैच 10वें ओवर में ही साफ कर दिया था जिसमें भारत की जीत एकतरफा थी।

संक्षिप्त स्कोर
टीम इंडिया- 259/8 50 ओवर में
सरफराज खान-74, रिशभ पंत-57, अरमान जफर-46, जैक गिब्सन3/50
न्यूजीलैंड- 138, 31.3 ओवर, क्रिश्चियन लेपर्ड-40, आवेश खान, 4/32, महिपाल 5/47

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+