ICC टी-20 वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया के कोच बने रहेंगे रवि शास्त्री, इन दो दिग्गजों पर पड़े भारी
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच एक बार फिर रवि शास्त्री बन चुके हैं। शास्त्री इस पद के लिए पहले से ही दावेदार थे। कपिल देव की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति ने शास्त्री को फिर से टीम का कोच चुनने का फैसला सुनाया है। वह 2021 तक टीम इंडिया के हेड कोच बने रहेंगे। शास्त्री ने 2 उम्मीदवारों को टक्कर दी। शास्त्री ने टॉम मूडी और माइक हेसन को अंतिम क्षणों में टक्कर दी। 2017 में सौरव गांगुली, सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण की चयन समिति द्वारा शास्त्री का चयन किया गया था। उसके बाद से ही अब तक शास्त्री और टीम इंडिया ने काफी लंबा सफर तय किया है। उनको विराट कोहली समेत टीम के अन्यों सदस्यों का भी भरोसा प्राप्त है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिया इंटरव्यू
सीएसी में कपिल देव के अलावा टीम इंडिया के पूर्व ओपनर अंशुमान गायकवाड़ और महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी शामिल हैं। सीएसी ने इंटरव्यू के लिए 6 उम्मीदवारों का नाम शॉर्ट लिस्ट किया था। इनमें शास्त्री के अलावा लाल चंद राजपूत, रॉबिन सिंह, न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर टॉम मूडी शामिल थे। हालांकि अंत में सिर्फ शास्त्री, टाॅम मूडी और माइक हेसन का इंटरव्यू लिया गया। शास्त्री विंडीज दौरे पर हैं, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंटरव्यू दिया। इसी तरह मूडी ने स्काइप पर इंटरव्यू दिया। लालचंद, रॉबिन और हेसन मुंबई में सीएसी के सामने पहुंचे लेकिन वह अंतिम शॉर्ट लिस्ट से बाहर रहे। वहीं पूर्व विंडीज ऑलराउंडर फिल सिमंस ने अपना नाम वापस ले लिया था।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने लिया अहम फैसला, मिस्बाह उल हक को दी बड़ी जिम्मेदारी
|
शास्त्री की देखरेख में भारत का रिकाॅर्ड
जुलाई 2017 में कोच बनने के बाद रवि शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया ने 21 टेस्ट मैच खेले, जिसमें भारत को 13 में जीत मिली। जबकि टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने 36 में से 25 में जीत का स्वाद चखा। इसी तरह वनडे की बात की जाए तो शास्त्री की कोचिंग में टीम इंडिया ने 60 मैचों में 43 में जीत हासिल की। इस तरह दूसरे कार्यकाल में उनकी कोचिंग में भारत को कुल 81 मैचों में जीत मिली।

टीम टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भी बनी
कोच के तौर पर रवि शास्त्री के कार्यकाल के दौरान भारतीय टीम ने टेस्ट में नंबर वन की रैंकिंग हासिल की। वर्ष 2019 में हुए वर्ल्डकप में भी भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारतीय टीम ने रवि शास्त्री के मार्गदर्शन में ऑस्ट्रेलिया को उसके देश में टेस्ट सीरीज में हराने की उपलब्धि भी हासिल की। दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज भी भारतीय टीम में जीती।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
