IPL 2019, DC vs KKR: सांसे थामने वाले मुकाबले में सुपर ओवर में मैच जीती दिल्ली
नई दिल्ली। आईपीएल के 12वें सीजन में खेले गए 10वें मैच में दिल्ली और कोलकाता की टीमों के बीच सुपर मुकाबला देखने को मिला। सांसे थामने वाला यह मैच एक समय दिल्ली की टीम जीतती हुई नजर आ रही थी लेकिन कुलदीप यादव की दमदार गेंदबाजी के दम पर मुकाबला सुपर ओवर में चला गया जहां पर दिल्ली ने रबाडा की शानदार गेंदबाजी के चलते मैच को जीतने में सफलता हासिल की।
इससे पहले कोलकाता की ओर से मिले 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली को शिखर धवन और पार्थिव पटेल ने दमदार शुरुआत दी लेकिन धवन 16 रनों की पारी को ज्यादा लंबा नहीं खींच सके और चावला का शिकार हो गए। यहां से दिल्ली के कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अय्यर ने 32 गेंदों पर 43 रनों की पारी खेली। इस बार दिल्ली के हीरो पंत कुछ खास नहीं कर सके और 11 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बन गए। इसी बीच अपने शतक की ओर बढ़ रहे पृथ्वी शॉ केवल 1 रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने 55 गेंदों पर 99 रनों की पारी खेली।
इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर कोलकाता की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। कोलकाता की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और निखिल नाइक (7), क्रिस लिन (20), रॉबिन उथ्प्पा (11), नीतिश राणा (1) और शुभमन गिल (4) के जल्दी आउट होने के बाद टीम की नैया मझधार में फंस गई। लेकिन यहां से कप्तान दिनेश कार्तिक और टूर्नामेंट में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे आंद्रे रसेल के अर्धशतकों के बदौलत कोलकाता मैच में वापस आ गया।
रसेल ने 28 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली तो कार्तिक ने 36 गेंदों पर 50 रन बनाए। इन पारियों के दम पर कोलकाता ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। दिल्ली की ओर से सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला जबकि हर्शल पटेल को 2 विकेट मिले।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
