सचिन के क्लोन ने कहा..विराट की तेंदुलकर से तुलना ठीक नहीं

नई दिल्ली। एक बार फिर से विराट कोहली की सचिन की तुलना होने पर किसी ने आपत्ति जताई है और वो हैं टीम इंडिया के पुराने धुंरधर बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग । हालांकि सहवाग ने विराट की दिल खोलकर तारीफ की और कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि विराट कोहली इस युग के बेस्ट क्रिकेटर हैं लेकिन उनकी तुलना सचिन से करना सही नहीं है।

विराट बेस्ट लेकिन सचिन से तुलना करना ठीक नहीं: युवराज सिंह

हालांकि इस मौके पर उन्होंने अपना दर्द भी बयां किया कि उनकी तुलना भी सचिन से की जाती थी। सहवाग ने कहा कि उन्हें तो लोग तेंदुलकर और विवियन रिचर्ड्स से कंपेयर करते थे। दोनों ही सदी के महान खिलाड़ी हैं और दोनों की तुलना किसी से नहीं हो सकती है, युग अलग होते हैं, वक्त अलग होता है, खेल अलग होता है इसलिए किसी की भी किसी से तुलना नहीं होनी चाहिए। इसलिए मुझे नहीं लगता कि कोहली की तुलना तेंदुलकर से करना सही है।

जब बैटिंग करते समय सहवाग ने गाया किशोर कुमार का गाना, देखें वीडियो

लेकिन पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज और किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर सहवाग ने ये जरूर कहा कि विराट कोहली वर्तमान समय केे सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं और वो जिस तरह से खेल रहे हैं और रन बना रहे हैं, वह काबिले तारीफ है।

मालूम हो कि इससे पहले युवराज सिंह ने भी कोहली के लिए यही कहा था कि उनकी तुलना सचिन से नहीं होनी चाहिए दोनों ही महान खिलाड़ी हैं लेकिन दोनों को कंपेयर नहीं करना चाहिए।

Pics: मिलिए अंडर 19 टीम के वरूण धवन से, लड़कियां छिड़कती हैं जान

Story first published: Thursday, May 12, 2016, 11:48 [IST]
Other articles published on May 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+