Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

China Open: पहले ही दौर में हारकर बाहर हुईं साइना नेहवाल

नई दिल्ली: साइना नेहवाल का खराब दौर लगातार जारी है। वे बुधवार को चीन ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के पहले ही दौर से बाहर हो गईं हैं। उन्हें बुधवार को चीन की काई यान से अपना पहला राउंड मैच 9-21, 12-21 से हारना पड़ा।

नेहवाल इस मैच में कहीं पर भी आरामदायक स्थिति में नहीं दिखी। दुनिया की 9वें नंबर की खिलाड़ी साइना को यह मैच हारने में केवल 24 मिनट लगे। जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स जीतने के बाद से 29 वर्षीय साइना अपनी फिटनेस को लेकर एक कठिन दौर से गुजर रही है। उन्होंने पिछले महीने फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने से पहले लगातार तीन प्रतियोगिताओं के पहले ही दौर से बाहर का रास्ता देखा था।

जबकि उनके पति, पारुपल्ली कश्यप, पुरुष एकल के दूसरे दौर में आगे बढ़ गए हैं, जिन्होंने सित्तिकोम थम्मासिन को 21-14, 21-13 से हराया।

इसके अलावा प्रणव जेरी चोपड़ा और सिक्की रेड्डी की मिश्रित युगल जोड़ी ने भी पहले दौर से बाहर का रास्ता देखा। चीनी ताइपे के वांग ची-लिन और चेंग ची या की जोड़ी से 14-21 14-21 से पिछड़ गई।

मंगलवार को पी.वी. सिंधु भी ताइवान की लो-रैंक खिलाड़ी पो यू यू से करारी शिकस्त खाने के बाद पहले राउंड से ही बाहर हो गईं। यह उनके लिए हैरान करने वाली हार रही। सिंधु ने इससे पहले चीन, कोरिया और डेनमार्क ओपेन से भी शुरुआती स्तर पर ही बाहर का रास्ता देखा था। सिंधु इस बार दुनिया की 42 वें नंबर की खिलाड़ी से 13-21 21-18 19-21 से हार गई।

पुरुषों के एकल में, एच.एस. प्रणॉय भी मंगलवार को डेनमार्क के रासमस जेमके से 17-21 18-21 से हराकर शुरुआती दौर में ही बाहर हो गए।

Story first published: Wednesday, November 6, 2019, 12:00 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+