कोहली ने पांड्या के लिए कही ये बात, पाक पत्रकार को नहीं आई पसंद तो मिला करारा जवाब

नई दिल्ली। अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से लोगों के दिलों में एक खास जगह बना चुके भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को लेकर विराट कोहली की एक बात पाकिस्तान की पत्रकार को पसंद नहीं आई। दरअसल हार्दिक क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में अपना कमाल दिखा रहे हैं। ऐसे में उनकी तुलना इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स से होनी शुरू हो गई है। लेकिन एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार को पांड्या की बेन स्टोक्स से तुलना रास नहीं आ रही है।

ट्विटर पर अपनी नाखुशी साफतौर पर बयां की

ट्विटर पर अपनी नाखुशी साफतौर पर बयां की

अभी हाल ही में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खुद पांड्या की तुलना इंग्लैंड के बेन स्टोक्स से कर चुके हैं। लेकिन पांड्या की तारीफ पाकिस्तान की एक महिला जर्नलिस्ट को जमी नहीं है। उन्होंने हाल ही में ट्विटर पर अपनी नाखुशी साफतौर पर बयां कर दी।

हार्दिक पांड्या उभरते हुए बहुमुखी क्रिकेटर हैं, लेकिन...

फजीला सबा पाकिस्तान की टीवी जर्नलिस्ट हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- बिना किसी संदेह के हार्दिक पांड्या उभरते हुए बहुमुखी क्रिकेटर हैं। लेकिन भारतीय मीडिया के द्वारा उनकी तुलना बेन स्टोक्स से करना न्यायसंगत नजर नहीं आता।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांड्या दिखा चुके हैं कमाल

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में पांड्या दिखा चुके हैं कमाल

हार्दिक ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शानदार पारी खेलते हुए अपनी टीम को न केवल परेशानी से निकाला बल्कि 66 गेंद में 83 रन की शानदार पारी खेलकर भारत को 50 ओवर में 281/7 रन तक पहुंचाने में मदद की।

देखो कौन ये बात कर रहा है...

सबा के ट्वीट का जवाब देते हुए एक प्रशंसक ने लिखा- देखो कौन ये बात कर रहा है जहां पूरा देश विराट कोहली से अहमद शहजाद की तुलना करता है।

पांड्या के नाम से फेमस होने की कोशिश

एक भारतीय प्रशंसक ने यह तक लिख दिया कि आप पांड्या का नाम ढंग से लिख तक नहीं सकती तो ऐसे में आपको तर्क देने की जरूरत नहीं है। लेकिन आपके द्वारा पांड्या का नाम लेते हुए फेमस होने के लिहाज से यह अच्छी कोशिश है।

राजा रंक की तुलना नहीं कर सकते..

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आप सही कह रही हैं आप राजा (पांड्या) और रंक (स्टोक्स) की तुलना नहीं कर सकते।"

पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को पता है पांड्या की क्षमता

एक अन्य यूजर ने लिखा- नाम पांड्या है नाकि पांडी, सीमित ओवर के क्रिकेट में पांड्या की तुलना बेन स्टोक्स से की जा सकती है। मुझे लगता है पाकिस्तानी क्रिकेटर्स अच्छे से जानते हैं कि वह (पांड्या) क्या क्षमता रखता है।

Story first published: Wednesday, September 20, 2017, 13:58 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+