सौरव गांगुली ने वीरेंद्र सहवाग को किया खुला चैलेंज, क्या 20 जून को होगा महामुकाबला?
नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 18 जून को इंग्लैंड के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद टीम इंडिया के दो पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग के बीच एक 'महामुकाबला' खेला जाएगा। यह मुकाबला क्रिकेट का ना होकर 100 मीटर दौड़ का होगा, जिसे बाद में 70 मीटर का कर दिया गया।
बेहद खास होगा ये मुकाबला...

जब गांगुली ने सहवाग को दिया खुला चैलेंज
भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले के दौरान सौरव गांगुली और वीरेंद्र सहवाग एक-दूसरे के साथ हंसी मजाक कर रहे थे। इस दौरान गांगुली के करियर के आंकड़ों को लेकर सहवाग ने चुटकी ली, जिसके बाद क्रिकेट के दादा यानी गांगुली ने सहवाग को खुला चैलेंज कर दिया।

100 मीटर दौड़ का चैलेंज
सौरव गांगुली ने सहवाग को 20 जून को यानी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के बाद 100 मीटर दौड़ का चैलेंज दिया है। गांगुली चैलेंज देने तक नहीं रुके, बल्कि उन्होंने सहवाग के फिटनेस पर चटखारे लेकर कहा कि सहवाग को दो फीजियो की सेवाएं भी दी जाएंगी।

20 जून को होगा महामुकाबला?
दोनों दिग्गज क्रिकेटरों के बीच जब कमेंट्री बॉक्स में चर्चा चल रही थी। उस दौरान पाकिस्तान के दो विकेट भी गिर गए। गांगुली ने पहले पाकिस्तान बल्लेबाजों की बात कीं और फिर दोबारा वो सहवाग और अपने बीच मुकाबले की चर्चा करने लगे। इस दौरान उन्होंने 100 मीटर की दौड़ को 70 मीटर कर दिया।

आखिर कौन जीतेगा तेज भागने की चुनौती?
गांगुली यहीं नहीं रुके जब उन्हें सहवाग ने यह कहा कि दौड़कर किसने अधिक रन बनवाये हैं तो उन्होंने अपने आंकड़े निकलवाए जिसमें ODI करियर में उन्होंने 26 फीसदी रन सिंगल्स में बनाए हैं। जबकि धुआंधार बल्लेबाजी करने वाले सहवाग सिर्फ 24 फीसदी रन ही सिंगल्स में बनाये हैं। दोनों खिलाड़ियों के बीच मस्ती के मूड में ये आंकड़े सामने आए जिस पर दादा ने उन्हें खुद से तेज भागने की चुनौती दी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications