ढाका। आज भारत और बांग्लादेश के बीच में वनडे मैच खेला जा रहा है, लेकिन इस मैच से पहले एक बड़ी अजीब सी खबर मीडिया में आयी है कि ढाका के जिस पैन पेसेफिक होटल में पूरी टीम रूकी है, वहां की व्यवस्था से वो खुश नहीं है और उसने बीसीसीआई से कहा है कि वो बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से कहे कि वो खिलाड़ियों का होटल बदले।
मालूम हो कि ऐसी खबर है कि टीम इंडिया की शिकायत है कि पैन पेसेफिक होटल में काफी शोर होता है, काफी लाउड म्यूजिक चलता है और काफी भीड़ है जिसके कारण टीम इंडिया की एकाग्रता भंग हो रही है,इस कारण उन्होंने होटल को बदलने की मांग की है। हालांकि यह मांग टेस्ट मैच के दौरान भी की गई थी लेकिन बीसीसीआई ने तब मना कर दिया था लेकिन एक बार फिर से होटल बदलने के लिए गुहार लगाई गई है।
तो बांग्लादेश में दिखेगा धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट!
गौरतलब है कि पैन पेसेफिक होटल में ही बांग्लादेश की टीम भी रूकी है और इसी होटल में पीएम नरेन्द्र मोदी भी रूके थे। यब होटल देश के सबसे नामी-गिरामी होटलों में से एक है जहां के एक रात का किराया 8969 रुपए से लेकर 38,759 रुपए तक है और सिक्योरिटी के हिसाब से यह काफी सुरक्षित होटल है।
Pics: वनडे से पहले मैदान पर दिखी धोनी-कोहली और रैना की मस्ती
इससे पहले खबर आयी थी कि टीम इंडिया होटल के खाने से नाखुश थी क्योंकि इस होटल में शाकाहारी खाने के विकल्प काफी कम थे इसलिए वो होटल चेंज करना चाहती थी लेकिन अब तो मामला कुछ और ही लग रहा है। मालूम हो कि टीम इंडिया बांग्लादेश में तीन वनडे खेलेगी।