एक महिला खिलाड़ी ने बनाए 160 रन और बाकी नौ शून्य पर आउट
प्रेटोरिया। क्रिकेट के मैदान पर रोजाना ही नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहते हैं लेकिन कुछ रिकॉर्ड ऐसे होते हैं, जो रोज-रोज नहीं बनते। एक ऐसा ही रिकोर्ड बना है दक्षिण अफ्रीका में, जिसपर शायद आप एक बार में विश्वास भी ना कर पाएं।
12 दिसंबर को दक्षिण अफ्रीका के प्रिटोरिया में मुमालांगा अंडर-19 और ईस्टर्नंस अंडर-19 टीम के बीच मैच खेला गया। मुमालांगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन शुरुआत बहुत ही खराब रही लेकिन एक खिलाड़ी ने कमाल कर दिया।
टीम ने 20 ओवर के खेल में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए। ये स्कोर कोई भी टीम बना सकती है लेकिन ऐसा स्कोरबोर्ड पर स्कोर जो इस पारी के बाद था, वो शायद ही पहले कभी रहा हो।
सलामी बल्लेबाज शानिया ली स्वर्ट ने 86 गेंद पर 160 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 12 छक्के जड़े। वो नाबाद नहीं लेकिन खास बात ये रही कि दूसरी तरफ से कोई खिलाडी अपना खाता भी ना खोल सकी। स्वर्ट के 160 के अलावा 9 रन एक्स्ट्रा से आए।
जवाब में ईस्टर्न्स अंडर-19 टीम 127 रन ही बना सकी। स्वर्ट ने अपने दम पर मैच जिता दिया। पारी की कुल 120 गेंदों में से 86 स्वर्ट ने खेली। स्वर्ट की पारी दुनियाभर में सुर्खियां बटोर रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

